
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : January 22, 2026 8:53 AM IST
Medically Verified By: Dr. Manish Maheshwari
High Uric Acid Doctor: यूरिक एसिड शरीर में पाए जाने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड, प्यूरीन के टूटने से बनता है। प्यूरीन कोशिकाओं में या कुछ खाद्य पदार्थों से मिलता है। जब यूरिक एसिड पूरा बाहर नहीं निकल पाता है, तो यह जोड़ों में पहुंचकर क्रिस्टल का रूप ले लेता है और दर्द-सूजन का कारण बनता है। यूरिक एसिड बढ़ने से लोगों को चलने-फिरने में तक परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें कौन-से डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
यूरिक एसिड बढ़ने पर जनरल फिजिशियन या इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं। अगर आपको बार-बार जोड़ों में दर्द या सूजन जैसी समस्याएं हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। सबसे पहले जनरल फिजिशियन या इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर आपकी जांच करेंगे, अगर यूरिक एसिड बढ़ा हुआ आएगा तो इस स्थिति में आपको रूमेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करने की सलाह दे सकते हैं। आपको बता दें कि यह विशेषज्ञ गठिया और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों का इलाज करते हैं।
यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसमें शामिल हैं-
अगर आपको ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। लेकिन, जब यूरिक एसिड किडनी को प्रभावित कर लेता है, तो ऐसे में किडनी स्टोन या पेशाब से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इस स्थिति में आपको नेफ्रोलॉजिस्ट यानी किडनी के डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ जाती है। इस स्थिति को खतरनाक और आपातकाली माना जाता है।
यूरिक एसिड की जांच के लिए सबसे पहले ब्लड टेस्ट किया जाता है। ब्लड टेस्ट की मदद से यूरिक एसिड के स्तर की जांच की जाती है। इसके साथ ही, डॉक्टर किडनी फंक्शन टेस्ट भी करवा सकते हैं। इससे पता चलता है कि किडनी सही तरीके से काम कर रही हैं या नहीं। कुछ मामलों में किडनी स्टोन का पता लगाने के लिए डॉक्टर यूरिक टेस्ट भी करवा सकते हैं। इतना ही नहीं, अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह भी दी जा सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।