
Also Read
Medically Verified By: Dietitian Shuchita Srivastava
लौकी पेशाब में जलन कम करती है।
lauki khane ke fayde: लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं। खासकर बच्चे तो लौकी से ऐसे दूर भागते हैं, जैसे किसी ने कुछ गलत खाने के लिए बोल दिया हो। लौकी को देखकर बेशक आप मुंह बना लेते होंगे, लेकिन यह स्वाद के साथ- साथ विटामिन, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्वों का खजाना है। पब मेड पर छपी रिसर्च बताती है कि लौकी में हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाते हैं। आयुर्वेद में भी लौकी को शीतल, पचने में हल्की और शरीर को डिटॉक्स करने वाली सब्जी माना गया है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं।
डाइटिशियन सुचिता श्रीवास्तव का कहना है कि लौकी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है।
पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। लौकी में ऐसे गुण भी होते हैं, जो शरीर का कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं। इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
लौकी पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है। लौकी में हाई फाइबर और पानी पाया जाता है। यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को ठंडक देता है। लौकी खाने से पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी धीरे- धीरे कम होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें लौकी जरूर खानी चाहिए।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो लौकी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। लौकी में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है। यह पेट को लंबे समयतक भरा हुआ रखता है। इससे आपको एक्स्ट्रा खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इससे आप एक्स्ट्रा जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से बचते हैं। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
लौकी शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है। लौकी का फाइबर शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इससे किडनी को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, लिवर फंक्शन भी बेहतर बनता है। सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से किडनी और लिवर की परेशानी कम करने में मदद मिलती है।
गर्मियों में लौकी का सेवन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। डाइटिशियन का कहना है कि गर्मियों में लौकी खाने से लू से बचाव होता है। लौकी के पोषक तत्व शरीर को डिहाइड्रेशन से सुरक्षा देते हैं। इससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है। गर्मियों में लौकी खाने से गर्मी कम लगती है और यह गर्मियों में होने वाली परेशानियों को दूर करता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।