एनेस्थीसिया से गले की इस बीमारी का हुआ था पहला ऑपरेशन? जानें इसके बारे में

एनेस्थीसिया की मदद से ऑपरेशन को आसान बनाया जाता है। इससे रोगी का बिना दर्द ऑपरेशन होता है। जानें एनेस्थीसिया से किस बीमारी पहला ऑपरेशन हुआ था।

एनेस्थीसिया से गले की इस बीमारी का हुआ था पहला ऑपरेशन? जानें इसके बारे में

Written by Anju Rawat |Updated : October 17, 2025 9:23 AM IST

एनेस्थीसिया कब दिया जाता है? एनेस्थीसिया किसे दिया जाता है? एनेस्थीसिया सबसे पहले कब दिया गया था? एनेस्थीसिया से सबसे पहले किस बीमारी का ऑपरेशन (सर्जरी) हुआ था? आज हम आपको ऐसे केस के बारे में बताएंगे, जिसमें सबसे पहले रोगी को एनेस्थीसिया दिया गया था। एनेस्थीसिया की मदद से ऑपरेशन को आसान बनाया जाता है। इससे रोगी का बिना दर्द ऑपरेशन होता है। दरअसल, डॉक्टर दर्दरहित ऑपरेशन के लिए एनेस्थीसिया देते हैं। एनेस्थीसिया से मरीज को सर्जरी के दौरान किसी तरह की तकलीफ नहीं होती है। मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम के क्लिनिकल निदेशक और एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. दीपक श्रीवास्तव से जानते हैं एनेस्थीसिया से गले की किस बीमारी का पहला ऑपरेशन हुआ था?

एनेस्थीसिया से किस बीमारी का पहला ऑपरेशन हुआ था?

आपको बता दें कि 16 अक्टूबर 1846 में अमेरिका के साचुसेट्स जनरल अस्पताल में डेंटिस्ट ने एक मरीज को एथर ( एक प्रकार का कार्बनिक कंपाउड है, जो ऑक्सीजन परमाणु दो अल्काइल या आरिल समूहों से जुड़ा होता है) दिया था। इसके बाद रोगी के गले के ट्यूमर को बिना दर्द के बाहर निकाला था। इसके बाद से सभी तरह के ऑपरेशन से पहले रोगी को एनेस्थीसिया दिया जाने लगा। यानी सबसे पहले 1846 में एनेस्थीसिया दिया गया था। एनेस्थीसिया से बिना दर्द के ऑपरेशन को संभव बनाया गया। यानी एनेस्थीसिया से पहली बार गले के ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था।

एनेस्थीसिया कब दिया जाता है?

आपको बता दें कि एनेस्थीसिया किसी भी तरह की सर्जरी करने से पहले दिया जाता है। ताकि रोगी को सर्जरी के दौरान होने वाले दर्द का अनुभव न हो। इसके अलावा, डिलीवरी और किसी भी अन्य दर्दनाक प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया दिया जाता है। एनेस्थीसिया कई तरीकों से दिया जाता है, इसमें इंजेक्शन और स्प्रे शामिल हैं।

TRENDING NOW

Also Read

More News

एनेस्थीसिया से पहले जरूरी सावधानियां

  • एनेस्थीसिया से पहले डॉक्टर, रोगी को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। 
  • एनेस्थीसिया से पहले रोगी को सभी तरह का खाना-पीना पूरी तरह से बंद करना होता है।
  • रोगी किसी तरह की दवा नहीं ले सकता है।
  • एनेस्थीसिया से पहले रोगी को ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं जाते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।