Advertisement

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल न खाएं 3 दालें, बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

क्या आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और दालें खाने से पहले बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं तो रूक जाइए। क्योंकि कुछ दालें आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी दालें खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है।

Written By Ashu Kumar Das
Updated : June 6, 2026 1:48 PM IST

डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। दालें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है, इसलिए दालें खाना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ दालों का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं, डायबिटीज के मरीज अगर कुछ दालों का सेवन बिना सोचे- समझे करें तो इससे हाई ब्लड शुगर होने के साथ-साथ कई अन्य प्रकार की बीमारियों का खतरा भी ज्यादा रहता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, डायबिटीज के मरीजों को किन दालों का सेवन करना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे।

डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए?

नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के चेयरपर्सन डॉ. अतुल ककर बताते हैं डायबिटीज के मरीजों को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के दालों को जरूर खाना चाहिए, लेकिन कुछ दालों से परहेज करनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Advertisement

1. उड़द दाल

उड़द दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। डॉ. अतुल ककर उड़द की दाल में कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। किसी भी तरीके से अगर उड़द की दाल का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

2. चना दाल

चना दाल में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से कार्बोहाइड्रेट का सेवन बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चने की दाल खाते समय मात्रा का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Advertisement

3. अरहर (तूर) दाल

अरहर दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है। अरहर की दाल पौष्टिक को होती है लेकिन इस दाल को ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज अगर रोजाना अरहर की दाल खाएं तो यह इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और डायबिटीज के मरीजों को परेशानी हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज दाल खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

डॉक्टर सलाह देते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को दाल खाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

  1. दाल के साथ हरी सब्जियां और सलाद जरूर शामिल करें।
  2. एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में दाल का सेवन बिल्कुल न करें।
  3. दाल के तड़के में अधिक तेल या घी का इस्तेमाल न करें।

डॉ. अतुल कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को दालें छोड़ने की जरूरत नहीं है। बल्कि सही मात्रा और संतुलित आहार के साथ दालों का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी आहार संबंधी बदलाव से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें।