
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : February 4, 2026 10:34 AM IST
Medically Verified By: Dr. Prashant Kumbhaj
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले बुजुर्गों में ही कैंसर के मामले सामने आते थे, लेकिन अब युवाओं और वयस्कों में भी इसके मामले दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों को कैंसर का समय पर निदान कराने के लिए जागरूक किया जाता है। क्योंकि अगर कैंसर की समय पर पहचान होगी तो इसका इलाज संभव है। कैंसर का निदान करने के लिए टेस्ट बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आप 25 साल के भी है, तो कैंसर का टेस्ट जरूर कराएं। हालांकि, इस उम्र में आपको सभी प्रकार के कैंसर टेस्ट कराने जरूरी नहीं होते हैं। तो आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. प्रशांत कुंभज से जानते हैं इसके बारे में-
डॉ. प्रशांत कुंभज बताते हैं, "25 साल की उम्र को कैंसर के लिहास से ज्यादा जोखिम वाला नहीं माना जाता है। इस उम्र में कैंसर के मामले कम ही सामने आते हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी आपको अपने रूटीन चेकअप में ब्लड टेस्ट और स्क्रीनिंग जरूर कराते रहना चाहिए।"
ब्रेस्ट कैंसर की जांच आमतौर पर 40 साल की उम्र के बाद जरूर करवानी चाहिए। हालांकि, आपको ब्रेस्ट सेल्फ एग्जाम की आदत भी जरूर डालनी चाहिए। अगर आपको असामान्य बदलाव दिखे तो डॉक्टर से जरूर मिलें। आपको कोलन, फेफड़े और ओवरी के कैंसर का टेस्ट भी समय-समय पर करवाते रहना चाहिए।
कैंसर से बचाव के लिए सही जीवनशैली और खान-पान को अपनाना बहुत जरूरी होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।