Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Blood Sugar Reading In Winters : क्या सिर्फ उंगली से ही किया जा सकता है ब्लड शुगर टेस्ट? जानें कौन सा अंग देता है सटीक रिजल्ट

नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करने पर आपको अपनी स्वास्थ्य स्थिति को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। जानिए शरीर के किस अंग से मिलते हैं सटीक रिजल्ट।

Blood Sugar Reading In Winters : क्या सिर्फ उंगली से ही किया जा सकता है ब्लड शुगर टेस्ट? जानें कौन सा अंग देता है सटीक रिजल्ट
क्या सिर्फ उंगली से ही किया जा सकता है ब्लड शुगर टेस्ट? जानें कौन सा अंग देता है सटीक रिजल्ट

Written by Jitendra Gupta |Published : December 10, 2021 3:00 PM IST

क्या आप डायिबिटीज से पीड़ित हैं? डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दिन में कितनी बार ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहिए? ऐसे बहुत से सवाल हैं, जो हर दम डायबिटीज रोगी के दिमाग में चलते रहते हैं लेकिन बहुत से डायबिटीज रोगी दिन में एक बार कम से कम अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करते हैं, जिससे उन्हें ये जांचने में मदद मिलती है कि उनका ब्लड शुगर ठीक है या नहीं। नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करने पर आपको अपनी स्वास्थ्य स्थिति को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है और मदद मिलती है कि आगे किसी भी स्थिति से बचा जा सके। आइए जानते हैं कैसे आप अपने ब्लड शुगर को टेस्ट कर सकते हैं और ऐसा करने का सही समय क्या है।

कैसे करनी है ब्लड शुगर लेवल की जांच

उंगली पर कैसे करनी है जांच

इस स्थिति में आपकी उंगली के ऊपरी हिस्से पर एक सुई को चुभोकर निकाले गए खून के जरिए ब्लड शुगर लेवल की जांच की जाती है। दरअसल ऐसा करने के लिए एक नुकीली सुई को आपके अंगूठे या फिर किसी भी उंगली के ऊपर हिस्से पर चुभोया जाता है। इस सुई जैसी चीज को लांसेट कहते हैं। लांसेट से निकले खून को एक पतली से स्ट्रिप पर रखा जाता है। उसके बाद उस टेस्ट स्ट्रिप को एक ग्लूको मीटर पर रखा जाता है, जिसके बाद सिर्फ 10 से 15 सेकेंड में नतीजे आपके पास होते हैं। कुछ स्थितियों में 20 सेकेंड तक आपको नतीजे प्राप्त नहीं होते हैं, जिसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आपने सही तरीके से टेस्ट को नहीं किया है।

ऐसी स्थिति में आपको दोबारा से टेल्च करने की जरूरत होती है, जिसके बाद आपको सही परिणाम प्राप्त होते हैं। ग्लूको मीटर आपको एक समय का औसत ब्लड शुगर लेवल बताता है और आप इसे रोजाना के यूज में भी ला सकते हैं। आपको ये मीटर अपने पास के मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल से भी प्राप्त हो सकता है।

Also Read

More News

ब्लड शुगर टेस्ट करने के अन्य तरीके

कंटीन्यूज ग्लूकोज मॉनिटरिंग सिस्टम

इस प्रकार की डिवाइस में इंसुलिन पंप साथ आते हैं और ये हर गुजरते वक्त के साथ आपके ब्लड शुगर लेवल में होने वाले बदलाव को दिखाने का काम करते हैं।

शरीर के दूसरे भाग से ब्लड शुगर जांचने वाले मीटर

बाजार में ऐसे ढेर सारे विकल्प हैं, जो शरीर के दूसरे अंगों से ब्लड शुगर लेवल की जांच करने में सक्षम होते हैं जैसे अंगूठे, बांह, फोर आर्म और जांघ पर। इसके अलावा ऐसी बहुत सी जगह हैं, जहां से ब्लड शुगर लेवल की जांच की जा सकती है लेकिन उंगली को सबसे सही जगह माना जाता है क्योंकि ये आपके शरीर में होने वाले मामूली से बदलाव को भी पकड़ने में सक्षम होती है खासकर जब आप खाना खा चुके होते हैं या फिर एक्सरसाइज कर चुके होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कब जांचना चाहिए आपको अपना ब्लड शुगर लेवल?

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दिन में कई बार तक अपना ब्लड शुगर लेवल जांचने की जरूरत होती है। जब भी आपको लगे कि आपका ब्लड शुगर सामान्य से नीचे गिर रहा है तो आपको अपना ब्लड शुगर लेवल जांचना चाहिए। आपको खाने, एक्सरसाइज, ड्राईविंग और सोने से पहले अपना ब्लड शुगर लेवल जांचने की जरूरत होती है। इन सभी स्थितियों में आपको पेशेवर सलाह की जरूरत होती है और हालात बिगड़ने पर आपको तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है।

About the Author

... Read More