
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 21, 2026 11:51 AM IST
Medically Verified By: Dr. Ankit Data
High Uric acid in Hindi: यूरिक एसिड क्या होता है? इसके बढ़ने पर शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है? आपको बता दें कि यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो शरीर में भोजन और पेय पदार्थों में पाए जाने वाले प्यूरीन नामक रसायनों से उत्पन्न होता है। ज्यादातर यूरिक एसिड रक्त में घुल जाता है। बचा हुआ यूरिक एसिड किडनी से होते हुए पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन, जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह जोड़ों में जमा हो जाता है और दर्द-सूजन का कारण बनता है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। बढ़े हुए यूरिक एसिड को मेडिकल टर्म में हाइपरयूरिसेमिया कहा जाता है। लेकिन, हाई यूरिक एसिड सिर्फ जोड़ों को नहीं, शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। आइए, फरीदाबाद स्थित यर्थाथ हॉस्पिटल में कंसल्टेंट-नेफ्रोलॉजी डॉ. अंकित डाटा से जानते हैं इसके बारे में-

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड जोड़ों के साथ ही, किडनी और हृदय स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित कर देता है।
यूरिक एसिड जोड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। जब यूरिक एसिड क्रिस्टल जमा होने लगते हैं, तो ये क्रिस्टल सबसे पहले जोड़ों में जमा होकर उन्हें प्रभावित करता है। यह सबसे ज्यादा पैरों के अंगूठे के जोड़ों को प्रभावित करता है। इसकी वजह से गठिया नामक बीमारी विकसित होती है। इसकी वजह से आपको जोड़ों में अचानक दर्द, सूजन और रेडनेस जैसा महसूस हो सकता है। हाई यूरिक एसिड और गठिया की वजह से आपको चलने-फिरने में भी मुश्किल हो सकती है। इसलिए अगर आपको जोड़ों में अक्सर दर्द बना रहता है तो एक बार यूरिक एसिड की जांच जरूर कराएं।
हाई यूरिक एसिड जोड़ों के साथ ही किडनी को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। किडनी, यूरिक एसिड की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला दूसरा अंग है। आपको बता दें कि किडनी का मुख्य काम खून साफ करना और यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालना होता है। जब यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो यूरिक एसिड सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाता है। इस स्थिति में यूरिक एसिड किडनी में जमा होने लगते हैं और पथरी का रूप ले लेते हैं। यानी हाई यूरिक एसिक किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। जब शरीर में लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा हुआ रहता है तो किडनी की कार्यक्षमता बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। हाई यूरिक एसिड किडनी को नुकसान पहुंचाता है। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा भी बढ़ाता है।
हाई यूरिक एसिड जोड़ों, किडनी और हार्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दिल और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है। लंबे य तक बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ रहता है तो इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। कई लोगों को लगता है कि हाई यूरिक एसिड सिर्फ जोड़ों की बीमारी है, जबकि यह किडनी और हार्ट को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।