Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अच्छी नींद न सिर्फ आपको अगले दिन काम करने की ताकत देती है, बल्कि यह आपकी मानसिक सेहत के लिए भी जरूरी है। यही कारण है कि अच्छी और गहरी नींद को डॉक्टर्स बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। जब आपकी नींद का चक्र बिगड़ता है तो आप खुद-ब-खुद कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। हालांकि अधिकांश लोग पर्याप्त नींद की इस जरूरत को अनदेखा करते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी बड़ी गलती हो सकता है। नींद वो समय है जब आपका शरीर खुद को अंदर से रिपेयर करता है, हार्मोन को कंट्रोल कर उनका बैलेंस बनाता है, इम्यूनिटी एकत्रित करता है, मृत कोशिकाओं को रिपेयर करता है, इसी के साथ कई अन्य काम नींद के दौरान होते हैं। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते तो शरीर के ये सभी सिस्टम गड़बड़ा जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी नींद पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही कम नींद के इन संकेतों पर गौर करना चाहिए।
अच्छी नींद और आपके वजन के बीच गहरा संबंध है। जब आपको अच्छी नींद नहीं मिलती है तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। गहरी नींद के दौरान आपका शरीर घ्रेलिन और लेप्टिन जैसे हार्मोन को कंट्रोल करता है। ये हार्मोन आपकी भूख का बैलेंस बनाते हैं। जब इनका संतुलन बिगड़ता है तो आपको भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ने लगता है। कई शोध बताते हैं कि जो लोग भरपूर नींद नहीं लेते हैं, उन्हें जंक फूड खाने की चाहत ज्यादा होती है। नींद की कमी के कारण मस्तिष्क चटपटे भोजन की ओर आकर्षित होता है। जंक फूड भी आपका वजन बढ़ा सकते हैं।
अगर आप चिड़चिड़ेपन, गुस्से, थकान आदि की भावनाएं ज्यादा महसूस कर रहे हैं तो ये अपर्याप्त या खराब नींद के बड़े संकेत हो सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार काम या लाइफस्टाइल के कारण अधिकांश लोग अब सिर्फ साढ़े चार से पांच घंटे की नींद लेने लगे हैं। इसके कारण उनका टेंशन और गुस्सा बढ़ रहा है। वे मानसिक रूप से थकान महसूस करते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों को जब सामान्य शेड्यूल में लाया गया तो वे अच्छा महसूस करने लगे।
कम नींद आपके डिप्रेशन को ट्रिगर करती है। इन दोनों के बीच गहरा संबंध है। डिप्रेशन और नींद एक दूसरे के पूरक हैं। यानी डिप्रेशन होगा तो नींद कम आएगी और नींद कम आएगी तो डिप्रेशन बढ़ेगा। अगर आप भी उदासी या डिप्रेशन महसूस कर रहे हैं तो अपनी नींद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। योग-मेडिटेशन आदि का सहारा लें।
ये जाहिर सी बात है कि जब आप नींद अच्छी नहीं लेंगे तो आपकी सुबह अपने आप खराब हो जाएगी। आप सुबह फ्रेश फील नहीं करेंगे और आपका शरीर थका हुआ महसूस करेगा। इसी के साथ अगर सुबह उठने पर आपको गले में खराश, सूखा मुंह, सिरदर्द, थकान आदि महसूस होती है तो यह इस बात का इशारा है कि आपने पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं ली है।
कम नींद का असर आपके चेहरे और स्किन पर साफ नजर आता है। चेहरे पर सूजन, आंखों के नीचे डार्क सर्कल, झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि भी अपर्याप्त नींद के संकेत हैं। अध्ययनों के अनुसार कम नींद के कारण शरीर में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे उत्तकों को रिपेयर होने का समय नहीं मिल पाता है। इसी के साथ जब आप कम सोते हैं, तो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है। इससे त्वचा रूखी, खुरदरी और बेजान दिखने लगती है। नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे बन सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींद की कमी से रक्त वाहिकाओं में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है।