
Also Read
Gas ka Dard Kaha Hota Hai: गैस बनना एक आम समस्या है। सभी लोगों को अपने पूरे जीवन में कभी-न-कभी गैस बनती ही है। बार-बार डकार आना, उल्टी, दस्त, मतली आदि गैस के लक्षण हो सकते हैं। खराब खान-पान गैस बनने का मुख्य कारण होता है। ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड्स और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उनमें गैस बनने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अक्सर लोगों को लगता है कि गैस बनने पर सिर्फ पेट में दर्द होता है। लेकिन, आपको बता दें कि गैस की वजह से शरीर के कई अन्य अंगों में भी दर्द होने लगता है। आइए, जनरल फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं गैस का दर्द कहां-कहा होता है?
शरीर में गैस बनने पर आपको पेट में दर्द हो सकता है। दरअसल, गैस की वजह से पेट में दबाव और सूजन हो जाती है। इसकी वजह से पेट में असहजता और दर्द का अनुभव हो सकता है। गैस की वजह से आपको कब्ज और दस्त की समस्या भी हो सकती है। जब गैस बनती है, तो पेट में दर्द, मरोड़ और ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पेट में गैस बनने पर आपको गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की गैस निकल सकती है।
शरीर में गैस बनने की वजह से सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे तो सीने में दर्द कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, अगर आपको बार-बार सीने में दर्द होता है, एक बार डॉक्टर से भी जरूर मिलें। हालांकि, गैस की वजह से भी आपको सीने में दर्द हो सकता है। इससे आपको सीने में जकड़न महसूस हो सकती है। इतना ही नहीं, गैस बनने पर सीने में जलन और चुभन भी महसूस हो सकती है।
गैस बनने की वजह से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, जब पेट में गैस बनती है, तो आस-पास के अंगों और नसों पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से सिरदर्द हो सकता है। अगर आपको गैस की वजह से अक्सर ही सिरदर्द रहता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। गैस की वजह से आपको सिर के पिछले हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है।
कुछ मामलों में पेट में गैस बनने पर पीठ में भी दर्द होने लगता है। गैस की वजह से पाचन-तंत्र और नसों पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से पीठ में दर्द हो सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। पीठ में दर्द, गैस बनने का एक संकेत हो सकता है। ज्यादातर मामलों में गैस की वजह से पीठ में दर्द की समस्या होती है। लेकिन, अगर आपको गंभीर पीठ दर्द होता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।