... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 27, 2018 7:55 PM IST
म्यास्थीनिया रोग कई बार जानलेवा हो सकता है। .© Shutterstock
इस समय में अधिकांश लोग अपने आप को ओवरबर्डन्ड महसूस कर रहे हैं। फिर चाहें वह स्त्रियां हो या पुरुष। सभी के पास समय कम और काम अधिक है। ऐसे में कई बार देर रात तक काम करना पड़ता है और उसके बाद अगला दिन नए काम लिए आपका इंतजार करता रहता है। इस स्थिति में थकान का अनुभव होना आम बात है। पर काम छोड़ देने का विकल्प तो है ही नहीं। तो जब कभी भी थकान का अनुभव करें तो इस अंदाज में निपटाएं अपने काम –
काम का चयन : शरीर विज्ञान तो यही कहता है कि थकान होने पर आपको सिर्फ आराम करना चाहिए। पर मौजूदा लाइफस्टाइल और डिमांडिंग जॉब्स में यह संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि काम को प्राथमिकता के आधार पर चुन लें।
लिस्ट बनाएं : ऐसे कामों की लिस्ट बनाएं जिन्हें आज ही करना बहुत जरूरी है। जैसे कोई ऑफिस मीटिंग। उन कामों को टाल दें, जिन्हें कल भी किया जा सकता है, जैसे किसी क्लाइंट से मिलना।
यह भी पढ़ें - सिर में है तेज दर्द, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
वर्क फ्रॉम होम : अगर आपके पास यह सुविधा है तो आधा काम घर से ही निपटाने की कोशिश करें। इससे आपको ब्रेक भी मिल जाएगा और आने जाने के समय की भी बचत होगी।
यह भी पढ़ें – जानें क्यों और कितनी तरह का होता है सिर दर्द, आजमाएं ये उपाय
खूब पानी पिएं : पानी बहुत सारी समस्याओं का समाधान है। अगर थकान अधिक है तो खूब सारा पानी पिएं। यह आपको एनर्जी देता रहेगा।
यह भी पढ़ें –हो रहे हैं थर्टी प्लस, तो जरूर लें ओमेगा 3 फैटी एसिड
न भूलें व्यायाम : ओवरबर्डन होने पर हम में से बहुत से व्यायाम को मिस कर देते हैं। जबकि यह श्रीर और मन को और ज्यादा थकाने वाली गलती है। इसलिए हल्क ही सही पर व्यायाम जरूर करें।
खेलें फेवरिट गेम : अब तक हुए शोध यह साबित कर चुके हैं कि खेल हर तरह के तनाव को छूमंतर कर देता है। इसलिए जब भी थकान का अनुभव करें अपना फेवरिट गेम खेलें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.