Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Blood pressure चेक करने का सही समय क्या है?

सुबह, दोपहर या शाम? जानिए कब करना चाहिए ब्लड प्रेशर चेक!

Blood pressure चेक करने का सही समय क्या है?

Written by Editorial Team |Published : December 18, 2017 8:20 AM IST

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो आपको अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप एक डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर ले सकते हैं। इससे आपको पता चल सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल है या नहीं। लेकिन सवाल यह है कि आपको किस समय अपना ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए? वैसे डॉक्टर अक्सर सुबह के समय ब्लड प्रेशर चेक करने की सलाह देते हैं। मुंबई स्थित वोकहार्ट हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर रवींद्र इंगले  आपको बता रहे हैं कि ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए सुबह का समय क्यों सही है।

बीपी चेक करने का सही समय सुबह उठने के एक घंटे बाद सही होता है। इसका कारण यह है कि जब आप सो रहे होते हैं, तब प्रेशर निरंतर होता है जबकि दिन में फिजिकल एक्टिविटी के कारण यह अधिक होता है। इसलिए यह संभावना रहती है कि रीडिंग सटीक आए। इसके अलावा आप लगभग 12 घंटे तक कोई दवा नहीं लेते हैं जिससे रीडिंग और ज्यादा सही होती है। खैर ब्लड प्रेशर चेक करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1) ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले चाय या कॉफी ना पियें। क्योंकि इससे आपकी रीडिंग गलत आ सकती है। इसका कारण चाय या कॉफी में मौजूद तत्व हैं जो ब्लड प्रेशर को उत्तेजित कर सकते हैं और बीपी बढ़ सकता है।

Also Read

More News

2) बेशक आप पानी पी सकते हैं क्योंकि इससे रीडिंग प्रभावित नहीं होती है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट के बाद भी ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं हालाकिं आपके नाश्ते में नमक वाली चीजें नहीं चाहिए।

3) इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना एक ही समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करें क्योंकि इससे आपको अपने ब्लड प्रेशर में हो रहे बदलाव को जानने में मदद मिल सकती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More