Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Pregnancy Test: जब एक कपल प्रेग्नेंसी प्लान करता है, तो वह सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहता है। वह कपल गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार करता है। जैसे ही महिला के पीरियड मिस होते हैं, कपल खुश हो जाता है और महिला जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी टेस्ट कर लेती हैं। जबकि, पीरियड डेट मिस होते ही कभी भी प्रेग्नेंसी टेस्ट नहीं करना चाहिए। पीरियड मिस होते ही टेस्ट करने पर प्रेग्नेंसी रिजल्ट नेगेटिव आ सकता है, क्योंकि शुरुआत के दिनों में hCG हार्मोन का स्तर कम रहता है। इससे प्रेग्नेंसी का सही पता नहीं चल पाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी का सटीक रिजल्ट जानने के लिए आपको सही समय पर टेस्ट करना बहुत जरूरी होता है। आइए, नर्चर आईवीएफ क्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना धवन बजाज (Dr. Archana Dhawan Bajaj, Gynaecologist and IVF expert, Nurture IVF Clinic)
डॉ. अर्चना धवन बजाज बताती हैं, "पीरियड डेट मिस होने के 6 से 7 दिन बाद आप प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। अगर आपने रिलेशन बनाया है और पीरियड डेट मिस हो गई है, तो इसके 7 से 7 दिन बाद टेस्ट करवाना सही माना जाता है। दरअसल, इस समय तक शरीर में hCG हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों में प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट सटीक आने की संभावना ज्यादा रहती है।"
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं और पीरियड डेट मिस हो गई है, तो कम से कम 6 दिन इंतजार करें और इसके बाद ही यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट करें। सबसे पहले आप घर पर यूरिन से प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। अगर प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर दोबारा से प्रेग्नेंसी की जांच कर सकते हैं और अगर रिजल्ट पॉजिटिव आता है, तो महिला को समय-समय पर जांच के लिए बुलाया जा सकता है। साथ ही, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम आदि के सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दी जा सकती है।
अगर आपको पीरियड मिस होने के साथ ही, ये लक्षण भी महसूस हो तो आप टेस्ट कर सकती हैं। इसमें शामिल हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।