
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : May 29, 2026 11:02 AM IST
Medically Verified By: Dr. Shailesh Sharma
दस्त लगने पर बच्चों को ORS देना जरूरी है। (Image Credit- ChatGPT)
भारत में इन दिनों नौतपा चल रहा है। नौतपा यानी की पूरे साल के 9 सबसे ज्यादा गर्म दिन। नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है और लोग इससे राहत पाने के लिए कोई भी उपाय अपनाने को तैयार होते हैं। इन 9 दिनों में घर के बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। नौतपा में बच्चों की देखभाल में छोटी सी भी लापरवाही दस्त की समस्या का कारण बन सकती है। दरअसल, नौतपा में लू लगने और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से बच्चों को दस्त हो सकते हैं। दस्त बच्चों के शरीर में पानी और जरूरी पोषण की कमी (डिहाइड्रेशन) का कारण बन सकता है। बच्चों को जब दस्त लगते हैं तब घर के बुजुर्ग और हेल्थ एक्सपर्ट उन्हें ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) देने की बात कहते हैं। लेकिन सवाल यह है कि दस्त लगने पर बच्चों को ओआरएस कब देना चाहिए और इसे कैसे पिलाना चाहिए? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।
ओआरएस एक खास प्रकार का घोल होता है। ओआरएस को पानी, नमक और चीनी की मात्रा को संतुलित करके तैयार किया जाता है। यह दस्त या उल्टी के कारण शरीर से निकलने वाले पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
ORS शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करताहै।
नई दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश शर्मा के अनुसार, छोटे बच्चों में पेरेंट्स को जैसे ही ऐसा लगे कि उन्हें दस्त या उल्टी की समस्या 1 से 2 बार हो चुकी है, उन्हें तुरंत ही ओआरएस देना शुरू कर देना चाहिए। दस्त की समस्या में बच्चों में कभी भी डिहाइड्रेशन के लक्षण सामने आने का इंतजार नहीं करना चाहिए। बच्चे को बार-बार पतले दस्त हो रहे हों, दस्त के साथ उल्टी भी हो रही हो और बच्चा सामान्य से कम पेशाब कर रहा हो। तो इन परिस्थितियों में बच्चों को तुरंत ओआरएस देना शुरू कर देना चाहिए।
दस्त लगने पर बच्चा कमजोर हो सकता है।
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि दस्त शुरू होते ही बच्चों को ओआरएस देना चाहिए ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो। समय पर ओआरएस देने से डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
दस्त या उल्टी की समस्या में बच्चों को देने के लिए आप बाजार से ORS खरीद रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें।
Disclaimer: बच्चों को दस्त लगने पर ओआरएस देना उन्हें गंभीर बीमारी से बचा सकता है। बच्चों को ओआरएस देते समय हमेशा उसे फ्रेश ही तैयार करें। दस्त की समस्या में बच्चों को ओआरएस देना पर्याप्त नहीं है, उनका इलाज डॉक्टर से जरूर करवाएं।