Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सीने में घरघराहट महसूस होना कर सकता है इस बीमारी की ओर इशारा, समय पर ऐसे करें बचाव

अस्थमा की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इस गंभीर बीमारी के बारे में-

सीने में घरघराहट महसूस होना कर सकता है इस बीमारी की ओर इशारा, समय पर ऐसे करें बचाव
Asthma is a chronic lung disease that causes breathing issues, wheezing, chest tightness, and cough. Factors that can trigger or aggravate these symptoms include dust, air pollution, molds, pets, fumes, chemicals, and perfumes. Hence, it is important to know what triggers your asthma symptoms and try to avoid them. In severe cases, asthma can cause death. India is home to a large number of asthma patients. According to WHO, asthma is often under-diagnosed and under-treated in low- and middle-income countries, where most asthma-related deaths are reported. Below, Dr Abhijit Ahuja, Pulmonologist, Zen Multispeciality Hospital Chembur, suggests some fool-proof tricks to manage asthma and reduce its symptoms.

Written by Swati |Updated : March 4, 2024 2:07 PM IST

Asthma disease: अस्थमा एक ऐसी समस्या है, जिसमें मरीजों को सांस लेने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप लंबे समय तक अस्थमा के लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं, तो इसकी वजह से गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक बीमारी है। इस बीमारी की वजह से वायुमार्ग में सूजन आ जाती है, जिससे फेफड़े कमजोर होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। यह एक लंबे समय तक या आजीवन चलने वाली बीमारी है। इसलिए इस बीमारी के लक्षणों को समय पर पहचानकर इसका इलाज बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं अस्थमा के लक्षण और इसके बचाव के क्या उपाय हैं?

अस्थमा के लक्षण (symptoms of asthma Disease)

अस्थमा के लक्षण सामान्य से गंभीर हो सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप इसका समय पर इलाज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ लक्षणों के बारे में-

  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • सीने में घरघराहट जैसा महसूस होना।
  • सांस लेते वक्त सीने से सीटी की आवाज आना।
  • एक्सरसाइज करते समय या फिर हंसते समय खांसी आना।
  • सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना।
  • सीने में दर्द होना।
  • बात करते वक्त खांसी आना।
  • तेज-तेज सांस चलना
  • जल्दी थकान महसूस होना, इत्यादि।

अस्थमा की बीमारी का मुख्य कारण क्या है? (What is the main cause of asthma?)

1. अस्थमा का मुख्य कारण हेरिडिटी हो सकता है

Also Read

More News

यदि घर के किसी सदस्य को अस्थमा की शिकायत है। तो ये बीमारी आने वाली जेनरेशन को हो सकती है।

2. अस्थमा का मुख्य कारण एलर्जी है

एलर्जी की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को अस्थमा होने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आपको एलर्जी की शिकायत है, तो अपना समय पर इलाज कराएं। ताकि इस गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सके। मुख्य रूप से अगर आप  एलर्जी वाली चीजों के संपर्क में आते हैं तो आपके ब्लड में कुछ ऐसे तत्वों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे एयरवेस में सूजन आ जाती है और व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

3. पर्यावरण में बदलाव

पर्यावरण में बदलाव के कारण मरीजों को अस्थमा होने की शिकायत बढ़ने की संभावना होती है। दरअसल, जब वातावरण अधिक ठंडा हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में वातावरण में अधिक धूल हो जाती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों की परेशानियां बढ़ने लगती है।

4. अधिक धूम्रपान का सेवन

अधिक धूम्रापान करना भी अस्थमा का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए इन बुरी आदतों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अगर आप इसके आदी हैं, तो जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश करें।

अस्थमा से बचाव किस तरह करें? (How to Prevent asthma)

अस्थमा जैसी गंभीर स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए आप कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से-

1. गर्म चीजों का सेवन करें

2. नियमित रूप से दिन में 2 बार भाप जरूर लें।

3. धुल और नम वाले स्थानों से दूर रहने की कोशिश करें।

4. घर से बाहर निकलते समय मुंह को अच्छी तरह से ढकें।

5. खट्टी या फिर ठंडी चीजों का अधिक सेवन न करें।

6. अपना वजन कंट्रोल करके रखें।

7. नियमित रूप से हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विशेष नोट - इन घरेलू टिप्स से आप अपनी अस्थमा की शिकायत को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन इसके सही इलाज के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

About the Author

... Read More