Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मैं 35 वर्षीय महिला हूं और मेरा वजन 65 किलो है। मैं डायबिटीज से पीड़ित हूं और ब्लड शुगर कंट्रोल में है। अपनी डायट का ध्यान रख रही हूं। हालांकि मुझे सुबह अधिक भूख लगती है। क्या मैं सुबह बिस्कुट के साथ चाय या कॉफी ले सकती हूं? यदि नहीं, तो कृपया मुझे बताए कि मुझे क्या खाना चाहिए जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे?
इस सवाल का जवाब दिल्ली की क्लिनिकल एंड स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट अवनि कौल दे रही हैं।
अवनि के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को सुबह का नाश्ता जरूर खाना चाहिए। इससे आपको ब्लड शुगर लेवल बेहतर करने में मदद मिलती है। जाहिर है इससे पहले आपने पिछली रात यानि आठ से नौ घंटे पहले खाया हुआ होता है। खैर, अगर आपको सुबह भूख लगती है, तो सुबह सबसे पहले आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
1) आप अपना दिन एक गिलास जूस पीकर शुरू कर सकते हैं। आप करेला जूस ले सकते हैं, इससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है और आप पूरे दें एक्टिव रहते हैं। अगर आपको करेले का जूस पसंद नहीं है, तो आप 200 एमएल एलोवेरा जूस ले सकते हैं। इसके अलावा एक चम्मच मेथी के बीज रातभर पानी में भिगोकर रखें और इसे सुबह नाश्ते से पहले पिएं। एक उपाय यह है कि दालचीनी के एक टुकड़े को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उस पानी को पी लें।
2) एक बार जब आप बताए गए पेय में से एक को पी लेते हैं, तो पंद्रह मिनट तक ब्रेक लें। इसके बाद आप बिना चीनी की चाय या कॉफी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें 50 एमएल से अधिक दूध ना डालें।
3) चाय या कॉफी के बाद फिर आधे घंटे का ब्रेक लें। इसके बाद आप बादाम या अखरोट खा सकते हैं। आप तीन से चार अखरोट और आठ बादाम खा सकते हैं। भीगे हुए बादाम ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि प्रति दिन 10 से अधिक 20 ग्राम नहीं खाएं।
4) सुबह को नाश्ते के अलावा एक्सरसाइज करना मत भूलें। आपको हफ्ते में पांच दिन रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आपके सुबह एक्सरसाइज का समय नहीं है शाम को समय निकालें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock