नाक की बजाय मुंह से सांस लेना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का रहता है खतरा

Breathing through the mouth : कई बार लोग नाक बंद होने की वजह से मुंह से सांस लेने लगते हैं। हालांकि, जिन लोगों को बिना बंद नाक के भी मुंह से सांस लेने की आदत होती है, तो यह उनके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 23, 2026 10:49 AM IST

Mouth breathing problem : सांस लेना व्यक्ति के जिंदा रहने की एक नेचुरल प्रक्रिया है। सांस वैसे तो नाक से ही ली जाती है, लेकिन कुछ लोग मुंह से भी सांस लेने लगते हैं। ऐसा अक्सर तभी होता है, जब व्यक्ति को जुकाम हो जाता है और नाक बंद हो जाती है। ऐसे में नाक से सांस लेने के बजाय मुंह से सांस लेनी पड़ जाती है। लेकिन ऐसा करना बहुत नुकसानदायक होता है। डॉक्टर्स का कहना है कि मुंह से सांस लेने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यहां हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं।

मुंह से सांस लेने से कौन-कौन सी परेशानी हो सकती है?

नींद में दिक्कत

जिन लोगों को नाक से सांस लेने में दिक्कत होती है और वे मुंह से सांस लेते हैं, तो इससे उनमें टॉन्सिल बढ़ जाते हैं, जिससे खर्राटे आते हैं और इससे नींद खराब होती है।

मसूड़ों की समस्याएं

मुंह से सांस लेने की वजह से मुंह के मसूड़ों और टिशूज़ सूख जाते हैं, जिससे मुंह में बैक्टीरिया का सामान्य संतुलन बिगड़ जाता है और मसूड़ों की बीमारी व दांतों में सड़न की समस्या हो जाती है।

फेफड़ों की समस्याएं

मुंह से सांस लेने पर फेफड़ों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। ऐसे में खून में भी ऑक्सीजन अच्छे से नहीं पहुंच पाती है। इससे फेफड़ों के काम पर असर पड़ता है, और अस्थमा वाले लोगों के लिए यह और भी खराब स्थिति हो जाता है।

फ्लू और सर्दी की परेशानी

नाक में मौजूद छोटे बाल कीटाणुओं को फिल्टर करती हैं लेकिन मुंह से सांस लेने से यह सुरक्षा काम नहीं करती, जिससे बैक्टीरिया गले तक पहुंच जाते हैं और सर्दी, साइनस इन्फेक्शन, फीवर और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।

गले में खराश की समस्या

नाक की बजाय मुंह से सांस लेने की वजह से रात में मुंह और गले के टिशूज़ सूख जाते हैं, जिससे सुबह गले में लगातार सूखापन और खराश रहती है।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

मुंह से सांस लेना अंदरूनी हेल्थ इश्यूज का नतीजा हो सकता है। ऐसे में जांच करवानी जरूरी होती है। हालांकि, सर्दी या नाक बंद होने पर मुंह से सांस लेना सामान्य है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है जिसके लिए मेडिकल ध्यान देने की ज़रूरत है।

  1. मुंह से सांस लेने के संकेत
  2. अगर हर समय मुंह सूखा रहे, तो यह एक बड़ा संकेत है।
  3. पूरे दिन मुंह से बदबू का आना
  4. मानसिक थकान या दिमाग का सुस्त रहना
  5. सोते वक्त लगातार खर्राटे लेना, मुंह से लार टपकना
  6. हमेशा थका हुआ और चिड़चिड़ा महसूस करते हुए जागना

मुंह से सांस लेने से कैसे बचें?

डॉक्टर्स का कहना है कि मुंह से सांस लेने की समस्या से बचने के लिए डायाफ्राम ब्रीदिंग का अभ्यास करना चाहिए। इससे सांस लेने के लिए मांसपेशियों को एक्टिव किया जा सकता है। इसके अलावा, स्लीप एपनिया या पुरानी नींद की समस्या से परेशान लोगों को सपोर्टिव तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए।

Highlights

  • सांस लेने में परेशानी का संकेत हो सकता है मुंह से सांस लेना।
  • मुंह से सांस लेने पर सोने में दिक्कत हो सकती है।
  • सर्दी के कारण मुंह से ले सकते हैं सांस
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source