Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Vitamin Deficiency: शरीर में इस विटामिन की कमी से हमेशा रहती है थकान और सिरदर्द, जानिए बचाव के उपाय

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में सिरदर्द और थकान की समस्या आम है. ये आम सी दिखने वाली समस्या शरीर में जरूरी पोषण की कमी की वजह से हो सकता है.

Vitamin Deficiency: शरीर में इस विटामिन की कमी से हमेशा रहती है थकान और सिरदर्द, जानिए बचाव के उपाय

Written by Atul Modi |Published : September 16, 2022 2:02 PM IST

जब भी कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा थकान और सिर में दर्द महसूस करता है, तो इसका कारण ज्यादा काम करना या फिर नींद पूरी ना करना माना जाता है. इसके अलावा खाना ना खाना या फिर जरूरत से ज्यादा खाना खा लेना भी एक कारण हो सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो थकान और नींद जंक या प्रोसेस्ड खाना खाने के बाद सबसे ज्यादा महसूस हो सकती है. जो की एक आम बात है. जिस वजह से कभी-कभी सिर में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है. हालांकि इससे कुछ खास नुकसान नहीं होता लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है, तो ये पोषक तत्वों की कमी होने के भी संकेत हो सकते हैं. जिस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है.

सिरदर्द और थकान का कारण है विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency Causes Fatigue and Headaches)

एक्सपर्ट्स की मानें तो जब शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. तो इससे पूरा दिन थकान महसूस हो सकती है. जिस वजह से सिर में दर्द होने लगता है. ऐसे में ये सवाल उठाना भी लाजमी है कि, थकान और सिर में दर्द की वजह कौन से मिनरल्स और विटामिन्स हैं. तो चलिए जानते हैं.

  • विटामिन बी के अलावा, विटामिन बी2, बी3, बी6, बी5, बी9 और बी12 शामिल है.
  • विटामिन सी की कमी से भी थकान और सिर में दर्द महसूस हो सकता है.
  • अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो भी समस्या झेलनी पड़ सकती है.

शरीर में विटामिन्स ऑक्सीजन को सर्क्युलेट और एनर्जी को बनाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं. अगर शरीर में इनकी जरा सी भी कमी हो जाए तो इससे थकान हो सकती है. इसके अलावा बात अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो इससे शरीर की रेड सेल्स कोशिकाओं का लेवल बिगड़ने लगता है. जिस वजह से खून की कमी या फिर एनीमिया हो सकता है. यही वो कारण भी है जिसकी वजह से सिर में दर्द और थकान बनी रहती है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

विटामिन की कमी दूर करने के उपाय - How to Get Rid of Vitamin Deficiency

अगर आपके शरीर में विटामिन यह पोषक तत्वों की कमी है तो सबसे पहले आपको अपने आहार में परिवर्तन करने की आवश्यकता है. जब आप समय पर एक संतुलित आहार का सेवन करेंगे जिसमें पर्याप्त मात्रा में फल, सब्जियां, दालें और मोटे अनाज शामिल होंगे तो निश्चित रूप से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होगी. इसके अलावा अगर आपको लगता है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो रही है तो अपने चिकित्सक की सलाह पर आप सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.

About the Author

... Read More