... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : October 3, 2020 10:53 AM IST
Vitamins and supplements are not a guarantee against brain tumours, and their significance may differ from person to person. Also, these recommendations should always be consulted with a renowned healthcare professional to confirm they align with unique health needs and any existing medical conditions.
Vitamins and Supplements : आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में सूजन और दर्द की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। सूजन और दर्द की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वहीं, कुछ लोग बाजार से सप्लीमेंट भी खाते हैं। कुछ लोगों सप्लीमेंट्स एनर्जी प्रदान करता है, तो वहीं कुछ को नहीं। अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि सप्लीमेंट्स से दर्द और सूजन की समस्याओं को कम किया जा सकता है या फिर विटामिंस और मिनरल्स युक्त आहार का सेवन करने से (Vitamins and Supplements ) ?
आपको बता दें कि सप्लीमेंट्स लेने से कुछ लोगों को फायदा पहुंचता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ता है। ऐसे में हमें अपने डाइट में ऐसे विटामिंस और मिनरल्स युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ सूजन और दर्द की समस्याओं को खत्म करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही डाइट्स के बारे (Vitamins and Supplements ) में-
विटामिन-ए का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और यह हमें कई संक्रामक बीमारियों से बचाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए किसी सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप अपने आहार में कुछ बदलाव करके इसकी पूर्ति कर सकते हैं। शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए मछली का तेल, जिगर, अंडे, दूध और पत्तेदार साग का सेवन करें। इसकी पूर्ति से शरीर में सूजन की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रोमलेन के सेवन से सर्जरी के बाद हुए दांत, नांक और पैरों में हुए सूजन को कम करने में आपकी मदद करता है। हालांकि, इस विषय पर अभी और भी रिसर्च की जरूरत है। अधिकतर डॉक्टर्स ब्रोमलेन की कमी को पूरा करने के लिए कैप्सूल और टैबलेट्स खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि जूस का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में इसकी कमी को पूरा करना असंभव सा है।
विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इससे शरीर में हुए सूजन को कम किया जा सकता है। इसकी पूर्ति आप खाद्य पदार्थों के सेवन से कर सकते हैं। बादाम का तेल, जैतून का तेल, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ई की प्रचूरता होती है।
लहसुन कई तरह के पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन्स जैसे विटामिन बी 1, बी 6, सी के अलावा कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, तांबा, आदि तत्व भी मौजूद होते हैं। यह ब्लड को साफ करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्याएं दूर होती हैं। कई डॉक्टर्स खाली पेट कच्चे लहसुन खाने की सलाह देते हैं।
ओवरियन कैंसर के मरीजों के लिए वरदान है ये 2 आसन, नियमित रूप से जरूर करें अभ्यास
मोटापा, कैंसर और डायबिटीज जैसी समस्या को दूर करे स्ट्रॉबेरी चाय, घर पर यूं करें तैयार