... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 11, 2018 6:58 PM IST
विटामिन बी9 या फोलिक एसिड की कमी के संकेत। © Shutterstock
अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय से डायट की जरूरत होती है। समय से डायट होने के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों का भी डायट में शामिल होना जरूरी है। आजकल को दौर में लोग काम के तनाव में खान-पान में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कुछ प्रमुख पोषक तत्वों में से एक फोलिक एसिड की कमी हो सकती है। इसे विटामिन बी9 के नाम से भी जाना जाता है।
क्या है फोलिक एसिड
फोलिक एसिड को विटामिन बी9 के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन नई कोशिकाओं के उत्पादन, इम्यून सिस्टम को सही से काम करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी9 या फोलिक एसिड की कमी होती है तो इसे कुछ संकेतों से पहचान कर सकते हैं। आपके शरीर में फोलिक एसिड की कमी है इसे पहचानने के लिए कुछ संकेतों के बारे में आज हम बात करेंगे।
यह भी पढ़ेंः स्पाइना बिफिडा से मुक्ति दिला सकती है फोलिक एसिड की एक गोली।
यह भी पढ़ेंः 5 संकेत जो बताते हैं नर्व सिस्टम हो रहा है फेल।
ये है फोलिक एसिड के अच्छे स्त्रोत
खान-पान में अगर देखा जाय तो फोलिक एसिड कई तरह से मौजूद है। हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, बींस, सेम, बीज, अंडा, खट्टे फल, राजमा, ब्रोकली, पपीता और शलजम में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। अगर शरीर में फोलिक एसिड की कमी है तो इसकी दवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए डायट में शामिल करें ये 5 फूड।