Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा पूरे देश में काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जिन लोगों का इम्यून सिस्टम (Immunity System) कमजोर होता है, उनमें संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। इसलिए इन दिनों अपने इम्यून सिस्टम (Immunity System) को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी फूड्स खाने चाहिए। इसके साथ-साथ कुछ ऐसे व्यायाम (Exercise) भी करना चाहिए, जिससे शरीर का इम्यून पावर (Immunity Power) बढ़े। इससे आप शरीर को कई संक्रमित बीमारी के खतरे से दूर रख सकते हैं। इम्यून पावर को मजबूर रखने के लिए सुबह का नाश्ता काफी अहम माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना नाश्ते में शामिल करने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा।
कद्दू के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एक औंस कद्दू के बीज में लगभग 3 मिलीग्राम जस्ता होता है, जो जस्ते के डेली सेवन का लगभग 20 प्रतिशत भाग है। इसके अलावा कद्दू (Pumpkin Seeds) के बीजों में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और फाइटो केमिकल्स होते हैं। जो, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। कद्दू के बीजों को वायरल इंफेक्शन से बचने का एक अच्छा नुस्खा माना जाता है। इसीलिए कद्दू के बीज खाने से मौसमी बीमारियों जैसे वायरल बुखार, फ्लू, थकान और सर्दी-ज़ुकाम से बचा जा सकता है। इसलिए रोजाना अपने डेली डायट में कद्दू के बीजों को शामिल करें।
इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में फ्रूट सलाद को काफी अहम माना जाता है। अगर आप अपने फ्रूट्स सलाद में सिट्रस फ्रूट्स जैसे, किवी, संतरा, नींबू और माल्टा को शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे सलाद में विटामिन सी की मात्रा प्रचुर होती है। इसके साथ ही कीवी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसलिए रोजाना ब्रेकफास्ट में एक बाउल फ्रूट सलाद जरूर शामिल करें। अगर आप रोजाना डायट में एक बाउल फ्रूट सलाद का सेवन करते हैं, तो इससे नींद आने की समस्या भी कम होती है।
सैल्मन फिश में विटामिन डी की प्रचुरता होती है। नाश्ते में आप इसे रोस्ट करके खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर में इम्यूनिटी बेहतर होती है। इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत है। सैल्मन में पाए जाने वाले कैल्सीटोनिन जैसे प्रोटीन से हड्डियों के घनत्व में सुधार लाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये मछली हड्डियों को कमजोर होने और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारी से बचाने में सहायक है। पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत- सालमन मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, डी, कैल्शियम, आरयन, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड से आपके दिमाग को सही काम करने और याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है। अध्ययन के अनुसार, ये मछली टाइप 2 डायबिटीज रोकने में भी सहायक है।
लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल के कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं। कई आयुर्वेदिक दवाईयों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही लहसुन खाने के कई फायदे होते हैं। लहसुन आपके पेट में पहुंचता है तो यह गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ावा देता है। ये आयरन को ठीक से अवशोषित करने के लिए ज़रूरी हैं।
यह विटामिन और खनिजों से भरपूर है, इसलिए इसका उपभोग करके आप अपने रक्त प्रवाह को समृद्ध बनाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है, इसलिए यह आपके रक्त को गाढ़ा होने से रोकता है और उसे सामान्य रूप से बहने की सहूलियत देता है। यह कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।
Weight Loss Tip: लॉकडाउन में घर बैठने से बढ़ गया है वजन, तो वेट लॉस के लिए करें लहसुन का सेवन ऐसे