... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 11, 2022 5:03 PM IST
गठिया (Arthritis) में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें बचाव के आसान टिप्स, मिलेगी दर्द से राहत
अर्थराइटिस यानी गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रोगी को जोड़ों में दर्द, अकड़न या सूजन आ जाता है। यह रोगी के एक या एक से अधिक जोड़ों में भी हो सकता है, जोड़ों में गांठ बन जाती हैं और सुई चुभने जैसा दर्द होता है। यह दर्द हांथ, कंधों और घुटने के जोड़ों में ज्यादातर रहता जिस कारण उन्हें चल पाने में, हांथ मिलाने या फिर कंधों के द्वारा कुछ भी कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है। इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विवेक महाजन कहते हैं कि दरअसल अर्थराइटिस एक प्रकार की जोड़ों की सूजन है जिसमें कई प्रकार की परेशानियों के चलते लोग परेशान रहते हैं। वैसे सामान्य तौर पर यह ज्यादा उम्र के लोगों को होता है और यह शरीर पर भी निर्भर करता है कि जोड़ों पर कितना असर पड़ रहा है या फिर शरीर की स्थिति के अनुसार जोड़ों का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।
अर्थराइटिस आंतरिक अंग, जोड़ों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है और अगर जल्द इससे निजात नहीं पाया गया तब यह आपके जीवन का अभिशाप भी बन सकता है। इसलिए इससे बचाव बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ बात बदलाव के माध्यम से अपना दर्द कम कर सकते हैं और कोशिश करें कि जितनी जल्द हो डॉक्टर से संपर्क करें फिर भी कुछ बातों पर ध्यान देना आवश्यक है-
1-अधिकतर अर्थराइटिस की समस्या अधिक वजन वाले लोगों को होती है, इसलिए अपना वजन नियंत्रित रखें जिससे आपके वजन का असर आपके घुटनों व कूल्हों पर न पड़े।
2-व्यायाम व जोड़ों को हिलाने से भी आपको थोड़ी राहत मिलेगी पर इसके लिए आप डॉक्टर के निर्देशानुसार नर्स के माध्यम से भी मदद ले सकते हैं।
3-संतुलित आहार लें, धूम्रपान और शराब का सेवन न करें। ऐसा करने से आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं।
4-डॉक्टर के निर्देशन में समय-समय पर दवा लेते रहें। इससे आपकी समस्या धीरे-धीरे ठीक होगी।
5-सुबह गुनगुने पानी से नहाएं, रोजाना थोड़ा पैदल चलें, योग करें यदि आप स्वस्थ हैं तो साइकिलिंग व स्वीमिंग जरूर करें इससे आपका शरीर स्वस्थ व तंदुरुस्त बना रहता है।
6-जंक फूड, फास्ट फूड व बाहर के खाने से बचें।
7-किसी भी झोला छाप डॉक्टर के पास न जाएं व कुछ लोग बाहर मालिश करवाकर खुद को ठीक होने का सोचते हैं जो सरासर गलत है इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसे झोलाछाप लोगों के बहकावे से बचें और प्रोफेशनल डॉक्टर के परामर्श लें।