यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर क्या खाएं और क्या न खाएं?

Uric Acid Kam Karne Ke Liye Kya Kare: अगर हाल की रिपोर्ट में आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ आया है तो डॉक्टर की बताई इन डाइट टिप्स को जरूर फॉलो करें। थोड़ी भी अनदेखी समस्या बढ़ा सकती है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : April 16, 2026 12:16 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Samir Tawakley

Uric Acid Badhne Par Kya Diet Le: पहले आपका यह जानना जरूरी है कि आखिर यूरिक एसिड होता क्या है। तो बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक नेचुरल वेस्ट मटेरियल है, जो प्यूरीन (purine) नाम के तत्वों के टूटने से बनता है। सामान्य तौर पर यह किडनी के माध्यम से मूत्र के जरिए बाहर निकल जाता है, लेकिन जब इसका स्तर या साइज बढ़ जाता है, जिसे हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाता है। इससे गठिया (gout), जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, लालिमा और गतिशीलता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली के डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट- न्यूरोलॉजिस्ट एंड किडनी ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉक्टर समीर तवक्ले बताते हैं कि पुरुषों में यह समस्या अधिक आम है, खासकर 30-50 वर्ष की आयु में। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद खतरा बढ़ जाता है। बहुत से लोग जब टेस्ट करवाते हैं तो उनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ आता है। ऐसे लोगों को अपने खाने-पीने का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसलिए आइए डॉक्टर से ही जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं और क्या नहीं।

अचानक यूरिक एसिड बढ़ने का क्या कारण होता है?

यूरिक एसिड बढ़ने के प्रमुख कारणों में आनुवंशिकता, मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज, किडनी की खराब फंक्शनिंग और दवाओं का अधिक सेवन शामिल हैं। इम्बैलेंस डाइट भी इसका मेन रीजन है। आप क्या खा रहे हैं, इसका यूरिक एसिड पर गहरा असर पड़ता है, क्योंकि प्यूरीन युक्त भोजन इसका स्तर तेजी से बढ़ाते हैं। सही खानपान और लाइफस्टाइल से इसे 80% तक नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या खाने से यूरिक एसिड कम या कंट्रोल किया जा सकता है?

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कम प्यूरीन वाले, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग फूड्स को प्राथमिकता दी जाती है। ये बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं। आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं- 

फल- सेब, नाशपाती, संतरा, तरबूज, चेरी, अनानास और आंवला। विटामिन C से भरपूर ये फल यूरिक एसिड को 0.5 mg/dL तक कम कर सकते हैं। रोज 2-3 सर्विंग्स लें। नींबू का पानी सुबह खाली पेट पीना विशेष रूप से फायदेमंद है।

सब्जियां- लौकी, तोरई, गाजर, खीरा, भिंडी, पालक, ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां। ये अल्कलाइन प्रभाव डालकर क्रिस्टल बनने से रोकती हैं। सलाद या सब्जी के रूप में रोजाना 300-400 ग्राम शामिल करें।

डेयरी- लो-फैट दूध, दही, छाछ या पनीर। अध्ययनों के अनुसार, ये यूरिक एसिड को 10-20% कम करते हैं। एक कप दही रोजाना पर्याप्त है।

अनाज और फाइबर- ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ, होल व्हीट ब्रेड। फाइबर पाचन सुधारता है और प्यूरीन अवशोषण रोकता है।

पानी और ड्रिंक्स- दिनभर 3-4 लीटर (8-10 गिलास) पानी पिएं। इससे यूरिक एसिड का सांद्रण कम होता है। ग्रीन टी या हर्बल टी भी जोड़ सकते हैं।

ये आहार न केवल यूरिक एसिड नियंत्रित करते हैं, बल्कि वजन भी संतुलित रखते हैं, जो अप्रत्यक्ष रूप से लाभदायक है।

क्या खाने से यूरिक एसिड बढता है?

वहीं कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो प्यूरीन से भरपूर होते हैं और यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाते हैं। इन्हें पूरी तरह या सीमित मात्रा में अपनी डाइट से हटा देना चाहिए जैसे

नॉनवेज- जिसमें शामिल है, रेड मीट (मटन, बीफ), ऑर्गन मीट (लीवर, किडनी, ब्रेन)। इनमें 150-1000 mg प्यूरीन प्रति 100 ग्राम होता है।

सी फूड- जैसे सार्डिन, एन्कोवी, प्रॉन्स, शेलफिश। इन्हें हफ्ते में एक बार से अधिक न लें।

शराब- बीयर और व्हिस्की सबसे ज्यादा खराब होती है, क्योंकि इनमें मौजूद यीस्ट प्यूरीन बढ़ाता है और यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बनता है। वाइन सीमित मात्रा में ठीक, लेकिन बेहतर होगा कि आप यह सब बंद कर दें।

स्वीट ड्रिंक्स- स्वीट ड्रिंक्स में कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आते हैं जिनमें हाई फ्रुक्टोज सिरप होता है जो यूरिक एसिड को 25% तक बढ़ा सकता है।

प्रोसेस्ड फूड- चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बेकरी आइटम्स, ज्यादा नमक वाले स्नैक्स। ये सूजन बढ़ाते हैं।

डॉक्टर ने बताई लाइफस्टाइल से जुड़ी टिप्स

डॉक्टर बताते हैं कि आप यूरिक एसिड कम करने के लिए वजन घटाएं, 30 मिनट व्यायाम करें जैसे- वॉकिंग, योग आदि, स्टेस मैनेजमेंट करें और धूम्रपान त्यागें। आयुर्वेद में त्रिफला या गुग्गुल जैसी जड़ी-बूटियां सहायक हो सकती हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें।

देखें यूरिक एसिड एक कंट्रोल की जाने वाली समस्या है। इसे संतुलित आहार, पानी और आदतें अपनाकर इसे रोका जा सकता है। अगर जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या बुखार हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, आपको ब्लड टेस्ट से यूरिक एसिड पता चलेगा जो पुरुषों में पुरुष <7 mg/dL और महिलाओं में <6 mg/dL) होता है।

Highlights

  • यूरिक एसिड बढ़ने के प्रमुख कारणों में आनुवंशिकता, मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज, किडनी की खराब फंक्शनिंग और दवाओं का अधिक सेवन शामिल हैं।
  • यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कम प्यूरीन वाले, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हाइड्रेटिंग फूड्स को प्राथमिकता दी जाती है। 
  • यूरिक एसिड कम करने के लिए वजन घटाएं, 30 मिनट व्यायाम करें जैसे- वॉकिंग, योग आदि, स्टेस मैनेजमेंट करें और धूम्रपान त्यागें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या नींबू पानी पीने से यूरिक एसिड कम होता है?

हां, नींबू पानी का नियमित सेवन यूरिक एसिड को कम करने में मददगार हो सकता है। नींबू पानी में मौजूद विटामिन C और साइट्रिक एसिड शरीर को डिटॉक्सिफाई करते हैं और यूरिक एसिड के क्रिस्टल को घोलकर किडनी के जरिए बाहर निकालते हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत क्या है?

यूरिक एसिड बढ़ने (हाइपरयूरिसीमिया) के मुख्य संकेतों में जोड़ों में अचानक तेज दर्द (विशेषकर पैर के अंगूठे में), सूजन, लाली, जोड़ों में अकड़न (सुबह के समय), चलने-फिरने में कठिनाई और त्वचा में गर्माहट महसूस होना शामिल है।

गठिया की शुरुआत कैसे होती है?

गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें यूरिक एसिड बढ़ जाता है। हाई यूरिक एसिड की वजह से क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो जाते हैं। इसकी वजह से जोड़ों में सूजन होने लगती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source