
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : May 7, 2026 2:40 PM IST
Medically Verified By: Dr. Akash Gandotra
Garmi Mai Pet Kyu Sukh Jata Hai: गर्मियों में अधिकतर लोग पेट सूखने की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसका कारण है गलत खानपान, अधिक गर्म व मसालेदार खाना, पानी कम पीना और शरीर में पानी की कमी होना। इसके अलावा एसिडिटी, अपच, फूड पॉइजनिंग और डायरिया जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं भी इसी मौसम में दिक्कतें पैदा करती हैं। ऐसे में हम सीधा डॉक्टर के पास दौड़ते हैं, यह नहीं सोचते हैं कि हम ऐसा क्या कर रहे हैं या खा रहे हैं जिससे पेट सूख रहा है।
पेट सूखने के दौरान मल भी टाइट होता है, जिससे एनल पेन की समस्या बन सकती है। आपकी पेट सूखने की परेशानी ज्यादा बड़ा रूप न ले, इसलिए हमने पारस हेल्थ, पंचकूला के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट कंसल्टेंट डॉक्टर आकाश गंडोत्रा से बात की। डॉक्टर ने इस परेशानी से छुटकारा पाने के उपाय बताए हैं, आइए आपको भी बताते हैं।
डॉक्टर कहते हैं कि सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात है, हाइड्रेशन बनाए रखना। गर्मियों में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से निकलते हैं, जिससे डाइजेशन प्रोसेस प्रभावित होता है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसी के साथ नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और ताजे फलों के जूस को अपने आहार में शामिल करें। ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।
डॉक्टर की दूसरी अहम सलाह है कि हल्का और संतुलित भोजन करें। गर्मियों में भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना पेट पर दबाव डालता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि इस मौसम में हरी सब्जियां, दाल, दही, सलाद और मौसमी फलों को प्राथमिकता दें। तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करते हैं।
गर्मियों में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में बाहर का खाना खाने से बचें और अगर खा भी रहे हैं तो साफ-सुथरी जगह ही चुनें। घर पर भी भोजन बनाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना और फलों-सब्जियों को साफ पानी से धोना न भूलें।
डॉक्टर यह भी बताते हैं कि खाने का समय नियमित रखें। अनियमित खान-पान से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएंबढ़ सकती हैं। दिन में छोटे-छोटे अंतराल पर हल्का भोजन करना बेहतर होता है, बजाय एक बार में ज्यादा खाने के।
गर्मियों में प्रोबायोटिक्स का सेवन करना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्रोबायोटिक्स फूड्स में दही, छाछ और कुछ फर्मेंटेड फूड्स आते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जिससे डाइजेशन मजबूत होता है और पेट संबंधी समस्याओं से बचाव भी होता है।
आखिर में स्ट्रेस तनाव से दूरी और पर्याप्त नींद भी पेट के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। तनाव और नींद की कमी का सीधा असर पाचन पर पड़ता है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और योग या ध्यान जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
डिस्क्लेमर- गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी और सही खानपान से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। इन आसान सलाह को अपनाकर आप इस मौसम में भी खुद को स्वस्थ और एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं। अगर फिर भी समस्या अधिक बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, पपीता, भीगे हुए बादाम, दलिया, या ओट्स का सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती है और पाचन में सुधार होता है।
पेट की गर्मी से एसिड रेफलुक्स या हार्ट बर्न, सीने के निचले भाग या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होना और कुछ खाते ही हिचकियां आना या भूख न लगने जैसी बीमारियां होती है।
गर्मी में तेज धूप, अधिक तापमान और शरीर में पानी की कमी से पेट सूख जाता है और दर्द होता है।
पेट में गर्मी (या एसिडिटी) के प्रमुख लक्षणों में पेट/सीने में जलन, खट्टी डकारें, अत्यधिक गैस, पेट फूलना, कब्ज, दस्त, जी मिचलाना और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन शामिल हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.