300 के पार पहुंच गया शुगर तो उसी वक्त बंद करें ये काम, कभी भी हो सकते हैं ऑर्गन फेल

Blood Sugar 300 Se Jyada Ho Jaye To Kya Kare: ब्लड शुगर लेवल का 300 या उससे ज्यादा होना एक इमरजेंसी स्थिति होती है और ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 13, 2025 1:48 PM IST

Blood Sugar Level Over 300 in Hindi: डायबिटीज के मरीज के लिए ब्लड शुगर बढ़ना और ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ना, एक बात नहीं है। ब्लड शुगर बढ़ना एक अच्छा संकेत नहीं है, लेकिन ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ना और इमरजेंसी का संकेत है। 300 से ज्यादा ब्लड शुगर होना का मतलब भी यही है कि ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि ये वो लेवल है, जिसके बारे में डॉक्टर भी कहते हैं कि जल्द से जल्द ब्लड शुगर नीचे ले आओ नहीं तो बॉडी का कोई ऑर्गन भी फेल हो सकता है। लेकिन देखा गया है कि डायबिटीज के कुछ मरीज, खासतौर पर जो अपना ब्लड शुगर लेवल ठीक से कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं उनका ब्लड शुगर लेवल कई बार 300 पार चला जाता है और कई बार तो 300 से भी कुछ ज्यादा आगे चला जाता है। लेकिन उन्हें लगता है कि वे सही हैं उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, जबकि ऐसा नहीं होता है। अगर आपको कुछ महसूस नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी बॉडी को भी कोई दिक्कत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे 300 से ज्यादा ब्लड शुगर होने का क्या मतलब है और ऐसे में क्या किया जाना चाहिए।

300 पार ब्लड शुगर कितना खतरनाक?

अगर ब्लड शुगर लेवल 300 से ऊपर चला गया है, तो आपको पता चलते ही सबसे पहला काम जो आपको करना है वह अपने करीबी को बताना है ताकि जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क किया जा सके। क्योंकि 300 ब्लड ब्लड शुगर लेवल क्योंकि इससे डायबिटिक कीटोएसिडोसिस या डायबिटीज कोमा जैसी जानलेवा कंडीशन पैदा हो सकती हैं।

ऐसी स्थिति में क्या करें

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि सबसे पहला काम जो आपको करना है, वह डॉक्टर से संपर्क है। डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पालन करें। हो सकता है डॉक्टर आपको अस्पताल में एडमिट कर लें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उनके द्वारा दिया गया ट्रीटमेंट ध्यान से समझें, खानपान से जुड़ी जो बातें वे आपको बताते हैं, उन्हें ध्यान से सुनें। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा दी गई सभी दवाओं का ध्यानपूर्वक पालन करते रहें।

नियमित रूप से जांच करते रहें

ट्रीटमेंट के बाद अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ गया है, तो भी कुछ दिनों तक लगातार अपना ब्लड शुगर लेवल ग्लूकोमीटर की मदद से चेक करते रहें। सुबह खाली पेट और खाना खाने के 30 मिनट बाद अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें और उन्हें नोट करते रहें। अगर आपको लगता है कि रोजाना धीरे-धीरे आपका ब्लड शुगर बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

सिर्फ दवाओं के भरोसे न बैठें

आपका ब्लड शुगर जितना बढ़ेगा डॉक्टर को उतनी ही स्ट्रॉन्ग दवाएं उसे कम करने के लिए देनी पड़ेंगी। अब इन दवाओं का भी कोई न कोई असर आपकी हेल्थ पर पड़ता ही है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सुधार करें। ताकि आपको जितना हो सके दवाओं के भरोसे न रहना पड़े और कम शक्ति वाली दवाओं से भी आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रह सके। डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट और सही एक्सरसाइज बेहद जरूरी मानी जाती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।