अकेले में आ जाए हार्ट अटैक तो क्या करें? जानें बचने के उपाय

How to survive a heart attack if alone : हार्ट अटैक में ज्यादातर लोगों को हॉस्पिटल जाने तक का वक्त नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप अकेले रहते हैं और आपको हार्ट अटैक आ जाए, तो कुछ तरीकों के जरिए अपनी जान बचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 8, 2025 3:39 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. (Prof) Vinit Banga

Survive a heart attack when alone : हार्ट अटैक की समस्या पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ती जा रही है। हमने पिछले कुछ सालों में कई सेलेब्स को भी हार्ट अटैक की वजह से चलते अपने जान गंवाते देखा है। दऱअसल, हार्ट अटैक में कई केसेस में मरीज की तुरंत मौत हो जाती है, उसे हॉस्पिटल तक जाने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर व्यक्ति अकेला है और उसे हार्ट अटैक आ जाए, तब मौत का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे हार्ट अटैक आने पर बचाव किया जा सकता है। आइए फरीदाबाद स्थित फॉर्टिस में न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर विनीत बंगा से इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं-

हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानकर तुरंत करें इमर्जेंसी कॉल

अगर व्यक्ति घर पर अकेला है और उसे हार्ट अटैक आ जाता है, तो उसे कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए, जिससे उसकी जान बच सके। इसके लिए सबसे पहले हार्ट अटैक के लक्षण जैसे बाएं हाथ में दर्द, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ को पहचानना जरूरी है। अगर आप हार्ट अटैक के लक्षण समझ जाते हैं, उसके बाद सबसे पहले इमरजेंसी को कॉल करें और बताएं कि आपी क्या कंडीशन है।

हालांकि, फोन पर बात करते वक्त ध्यान रखें कि आपका फोन स्पीकर पर हो, ताकि आपके दोनों हाथ फ्री रहें। इसके अलावा, अपनी लोकेशन और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जरूर बताएं।

अकेले हार्ट अटैक आ जाए, तो क्या करें?

अगर आपको किसी दवा से एलर्जी नहीं है, तो आप एक नॉन-कोटेड एस्पिरिन चबा लें। यह दवाई चबाने के बाद जल्दी असर करती है। दरअसल, एक स्टडी में ऐसा साबित हुआ है कि एस्पिरिन लेने से हार्ट अटैक से होने वाली मौत का खतरा करीब 25 प्रतिशत तक घट जाता है।

इसके अलावा, डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि गहरी सांस, सीपीआर और जोर -जोर से खांसना भी केवल मेडिकल मॉनिटरिंग में कुछ ही मामलों में उपयोगी साबित होते हैं। हालांकि, घर पर अकेले में ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अगर आपको हार्ट अटैक का जरा भी अंदेशा होता है, तो सबसे पहले अपने आस-पास के लोगों से मदद मांगे और तुरंत डॉक्टर को कॉल करें। इसके अलावा, अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, तो लेटकर पैरों को हल्का सा ऊपर उठाकर रखें। इससे फ्लो बेहतर होता है, जिससे हार्ट में थोड़ी राहत मिल सकती है।

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आपको हार्ट अटैक के लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में खुद को शांत रखने की कोशिश करें। दरअसल, घबराहट में ब्लड प्रेशर के साथ-साथ हार्ट रेट भी काफी बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी बढ़ा सकता है।

अकेले रहते हैं, तो हार्ट अटैक से बचने के लिए करें ये तैयारी

  • फोन को हमेशा अपने पास रखें
  • दरवाजे के लॉक को मेंटेन रखें, ताकि इमरजेंसी में वह लॉक न हो
  • नॉन-कोटेड एस्पिरिन दवा हमेशा अपने पास रखें
  • अपनी दवाओं की लिस्ट पास ही रखें
  • हार्ट अटैक के लक्षणों को इग्नोर न करें, खासकर एसिडिटी को

Highlights

  1. हार्ट अटैक के लक्षण समझ आते ही इमर्जेंसी कॉल लगाएं।
  2. हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही डॉक्टर की बताई दवा तुरंत लें।
  3. अपनी दवाओं की लिस्ट हमेशा अपने पास रखें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।