Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

झुकी गर्दन से लैपटॉप देखने में दर्द हो तो क्या करें?

Neck Bend Kar Ke Kaam Karne Ke Nuksan: क्या आपको भी लैपटॉप पर काम करके गर्दन दर्द होना शुरू हो जाता है? अगर हां, तो आइए डॉक्टर से जानते हैं और इसके उपाय भी जानते हैं।

झुकी गर्दन से लैपटॉप देखने में दर्द हो तो क्या करें?
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Pramod Bhore

Written by Vidya Sharma |Updated : March 12, 2026 10:04 AM IST

Neck Pain Ko Kaise Thik Kare: आज के डिजिटल दौर में घंटों लैपटॉप पर काम करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन मीटिंग्स या सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादातर समय हमारी गर्दन झुकी हुई रहती है। हम अपना कम्फर्ट देखते हैं और इसी वजह से आखिर में अपनी गर्दन पर दर्द करवा देते हैं। हमने इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानने के लिए मेडिकवर हॉस्पिटल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर प्रमोद भोर से बात की।

उन्होंने बताया कि ‘जब आदत धीरे-धीरे गर्दन, कंधों और ऊपरी पीठ में दर्द का कारण बनती है। इस समस्या को आम भाषा में ‘टेक्स्ट नेक’ भी कहा जाता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह दर्द गंभीर समस्या का रूप ले सकता है।’ आइए अब हम डॉक्टर से जानते हैं कि आखिर गर्दन में दर्द क्यों होता है और हम खुद को इससे कैसे बचा सकते हैं।

Also Read

More News

क्यों होता है गर्दन में दर्द?

जब हम लैपटॉप को नीचे रखकर झुक कर देखते हैं, तो गर्दन पर सामान्य से कई गुना ज्यादा दबाव पड़ता है। सीधी गर्दन का वजन लगभग 4-5 किलो होता है, लेकिन 30-40 डिग्री झुकाने पर यह दबाव 15-20 किलो तक महसूस हो सकता है। लंबे समय तक इसी स्थिति में बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न और सूजन हो सकती है।

गर्दन में दर्द व जकड़न के प्रमुख लक्षण

  • गर्दन और कंधों में लगातार दर्द
  • सिरदर्द, खासकर पीछे की तरफ
  • कंधों में भारीपन
  • हाथों में झनझनाहट या सुन्नपन
  • लंबे समय तक बैठने के बाद अकड़न
  • अगर गर्दन दर्द के ये लक्षण बार-बार महसूस हों, तो जीवनशैली में बदलाव जरूरी है।

दर्द से बचने के लिए क्या करें?

सही बैठने की स्थिति अपनाएं

  • लैपटॉप की स्क्रीन आंखों के स्तर पर रखें।
  • पीठ सीधी और कंधे रिलैक्स रखें।
  • कुर्सी ऐसी हो जिसमें कमर को सहारा मिले।
  • पैर जमीन पर सीधे टिके हों।

यदि संभव हो तो लैपटॉप स्टैंड या एक्सटर्नल कीबोर्ड का उपयोग करें। इससे स्क्रीन ऊंचाई पर रहेगी और गर्दन झुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

20-20-20 नियम अपनाएं

हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर देखें। इससे आंखों के साथ-साथ गर्दन की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

नियमित स्ट्रेचिंग करें

  • गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाएं।
  • कंधों को ऊपर उठाकर 5 सेकंड रोकें, फिर छोड़ दें।
  • गर्दन को आगे-पीछे हल्के से झुकाकर स्ट्रेच करें।
  • ध्यान रखें कि कोई भी व्यायाम झटके से न करें।

गर्म या ठंडी सिकाई

हल्का दर्द हो तो 10-15 मिनट गर्म सिकाई करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। सूजन हो तो ठंडी सिकाई भी फायदेमंद हो सकती है।

मोबाइल का भी ध्यान रखें

केवल लैपटॉप ही नहीं, मोबाइल का अधिक उपयोग भी गर्दन झुकाने की आदत बढ़ाता है। कोशिश करें कि फोन आंखों की ऊंचाई पर रखें।

पर्याप्त ब्रेक लें

लगातार 2-3 घंटे बैठने के बजाय हर घंटे 5 मिनट टहलें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जकड़न कम होती है।

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर दर्द 1-2 हफ्तों से ज्यादा बना रहे, हाथों में कमजोरी महसूस हो, या दर्द बहुत तेज हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कभी-कभी यह सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। झुकी गर्दन से लैपटॉप देखने की आदत आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। सही बैठने की आदत, नियमित ब्रेक और हल्की एक्सरसाइज अपनाकर आप गर्दन के दर्द से बच सकते हैं। याद रखें छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। अपने शरीर की सुनें और उसे समय-समय पर आराम देना न भूलें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।