
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 23, 2026 1:08 PM IST
Medically Verified By: Dr. Meena J.
Image credits by: kid speech problem
बच्चों के बोलने की प्रक्रिया करीब 6 महीने से शुरू होती है। पहले वह बा-बा, मा-मा जैसी आवाजें निकालना शुरू करता है। वहीं, एक साल की उम्र तक वह एक-एक शब्द जैसे- मम्मी, पापा बोलना शुरू कर देता है। 2 साल की उम्र तक वह छोटे-छोटे वाक्य जैसे- मम्मी पानी चाहिए, पापा चीज चाहिए आदि बोलने लगता है। वहीं, 3 साल की उम्र तक बच्चा काफी हद तक बोलने लगता है और अपनी सारी बातों को आसानी से समझा देता है। लेकिन, अगर कोई बच्चा 3 साल की उम्र तक स्पष्ट रूप से नहीं बोल पा रहा है या वह छोटे-छोटे वाक्य भी नहीं बोल पा रहा है, तो इसे सामान्य विकास में देरी के संकेत के रूप में देखा जा सकता है। आइए, आकाश हेल्थकेयर की कंसल्टेंट-पीडियाट्रिक डॉ. मीना जे (Dr Meena J, consultant, Dept of Paediatrics, Akash Healthcare) से जानते हैं इस मामले में माता-पिता को क्या करना चाहिए?
बच्चे का देरी से बोलने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
अक्सर माता-पिता यह सोचकर इंतजार करते हैं कि बच्चा अपने आप बोलने लगेगा। लेकिन 3 साल की उम्र के बाद ज्यादा देरी करना सही नहीं है। अगर बच्चा 3 साल के बाद भी बोल नहीं पा रहा है, तो इस स्थिति की अनदेखी बिल्कुल न करें। समय पर स्पीच थेरेपी की मदद से बच्चे को बोलने में आसानी हो सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.