
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 13, 2026 11:01 AM IST
Medically Verified By: Dr. K. S. Somasekhar Rao
Pancrease Pain
Pancreas pain Area : पेट दर्द को अक्सर लोग गैस, एसिडिटी या अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर दर्द सामान्य नहीं होता। कई बार पेट के ऊपरी हिस्से में होने वाला तेज दर्द पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट और एडवांस्ड थेराप्यूटिक एंडोस्कोपिस्ट डॉ. के. एस. सोमशेखर राव का कहना है कि पैंक्रियाज शरीर का एक अहम अंग है, जो पेट के पीछे और स्टमक के नीचे स्थित होता है। यह पाचन एंजाइम और ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले हार्मोन जैसे इंसुलिन बनाने का काम करता है।
डॉ. के. एस. सोमशेखर राव के मुताबिक, पैंक्रियाज में दर्द आमतौर पर पेट के ऊपरी मध्य भाग या बाईं ओर ऊपरी हिस्से में महसूस होता है। कई मरीज इसे छाती के नीचे या नाभि के ऊपर होने वाले गहरे दर्द के रूप में बताते हैं।
पैंक्रियाज का दर्द सामान्य पेट दर्द से अलग होता है। यह अक्सर तेज और चुभने वाला दर्द होता है। यह दर्द पीठ तक फैल सकता है, जो कमर के ऊपरी हिस्से तक हो सकता है। कई लोग इसे बेल्ट जैसी जकड़न या शरीर के चारों ओर फैलने वाला दर्द बताते हैं। अगर किसी व्यक्ति को एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस है, तो दर्द अचानक शुरू होता है और बहुत तेजी से बढ़ सकता है। यह दर्द खासकर खाना खाने या शराब पीने के बाद बढ़ जाता है।
पैंक्रियाज के दर्द की एक खास पहचान यह है कि सीधे लेटने पर दर्द बढ़ सकता है, जो आगे की ओर झुकने या बैठने पर राहत मिल सकती है। यही वजह है कि कई मरीज आगे झुककर बैठना ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं।
डॉक्टर कहते हैं कि अगर पैंक्रियाज की समस्या लंबे समय से है, जिसे क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिल कहा जाता है, तो दर्द थोड़ा अलग हो सकता है, जैसे-
अगर आपको अपने शरीर में कुछ लक्षण दिखे,तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें, जैसे-
डॉक्टर के मुताबिक, पैंक्रियाज में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो निम्न हैं-
Disclaimer : पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, जो पीठ तक जाए और खाने के बाद बढ़े, पैंक्रियाज की समस्या का संकेत हो सकता है। समय पर जांच और इलाज गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है।