क्या Hypoglycemia में ब्लड ग्लूकोज लेवल नॉर्मल करने के लिए चॉकलेट-बिस्कुट खा सकते हैं?

शुगर की कमी, शुगर बढ़ने से कहीं ज्यादा हानिकारक हो सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 20, 2017 1:33 PM IST

अगर डायबिटीज से पीड़ित कोई व्यक्ति ब्लड ग्लूकोज लेवल मॉनिटर करता है और पता चलता है कि उसका ब्लड ग्लूकोज लेवल नॉर्मल से कम है, और अगर वो हाइपोग्लाइसीमिया के कोई लक्षण महसूस करने लगता है, तो उसके बाद उसे क्या करना चाहिए? क्या इस स्थिति में वो तुरंत चॉकलेट का एक टुकड़ा खा सकते हैं? या क्या वो ऐसी कोई चीज खा सकता है जिससे उसका ग्लूकोज लेवल बढ़ जाए? क्या वो लो ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेल्टेड ड्रिंक ले सकता है? क्या इस तरह के मामले में शुगर के कारण ब्लड ग्लूकोज का लेवल अधिक होता है? अगर आप भी अक्सर हाइपोग्लाइसीमिया का अनुभव करते हैं और यह समझ नहीं पाते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या खाया जाए, तो यह पोस्ट आपके काम आ सकती है।

मुंबई स्थित श्रेया डायबिटीज सेंटर में डायबिटोलोजिस्ट डॉक्टर प्रदीप गाडगे के अनुसार, ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक होने से डायबिटीज होता हैं और ब्लड में शुगर की कमी हो जाए तो उसे 'हाइपोग्लाइसीमिया' कहते हैं। कई लोग मेरे पास आते हैं और बताते हैं कि ऐसी स्थिति में मैं चॉकलेट खा लेता हूं, जो कि एक गलत विचार है। चॉकलेट चीनी का एक शुद्ध रूप नहीं है, इसलिए इसका तुरंत प्रभाव नहीं पड़ता है और आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार होने में समय लगता है। ऐसी स्थिति में कच्च चीने खाना सबसे सही तरीका है। इसके अलावा शुगरी ड्रिंक पीने से भी बॉडी में ग्लूकोज लेवल बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आप ग्लूकोज डी पाउडर भी पी सकते हैं। बिस्कुट भी एक बेहतर विकल्प नहीं हैं।

इसलिए इस स्थिति में बिस्किट या चॉकलेट खाने की बजाय आपको चीनी खानी चाहिए। जाहिर है चीनी आपके किचन में हर समय मौजूद होती है और ऐसी इमरजेंसी में इससे इससे अच्छा विकल्प कुछ नहीं है। ब्लड ग्लूकोज लेवल नॉर्मल करने के लिए आप शुगरी ड्रिंक पीने की बजाय आप पानी में चीनी घोलकर पी सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.