कान के अंदर घाव हो, तो क्या करें? डॉक्टर बता रहे हैं सही इलाज

What happens if I wounded the inside of my ears : कान के अंदर अगर किसी कारण  से घाव हो जाए, तो घबराएं नहीं।  इस स्थिति में डॉक्टर के बताए गए सुझाव को फॉलो करें। आइए जानते हैं विस्तार  से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 10, 2026 10:53 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Avvaru Satya Kiran

कान हमारे शरीर का काफी ज्यादा सेंसटिव ऑर्गन होता है। ऐसे में अगर इसमें किसी तरह का घाव या अन्य तरह की परेशानी हो जाए, तो काफी ज्यादा तकलीफ होने लगती है। इसलिए कान के अंदर और बाहर की सही देखभाल बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप कान की सही देखभाल नही करते हैं, तो इससे संक्रमण, कान में दर्द या सुनने जैसी समस्या बढ़ सकतीहैष मुख्य रूप से इस स्थिति में बाहरी कान का संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कान में अगर घाव हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समझदारी से कदम उठाना जरूरी है।

डॉ. अव्वारू सत्य किरण हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स में वरिष्ठ ENT हेड एंड नेक कंसल्टेंट, और कोक्लियर इम्प्लांट और लैटरल स्कल बेस सर्जन का कहना है कि कान में घाव होने की परेशानी नॉर्मल नहीं हो सकती है, क्योंकि यह एक नाज़ुक जगह है जहां बैक्टीरिया, नमी और कान के मैल से इन्फेक्शन हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि सही कदम उठाना चाहिए। आइए जानते हैं कान में घाव हो जाए, तो क्या  करें?

कान की सबसे पहले करें सफाई

डॉक्टर कहते हैं कि कान के बाहरी हिस्से को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हल्के गुनगुने नमक वाले पानी को ठंडा कर लें, इसमें 1 चम्मच नमक डालें। इसके बाद एक मुलायम कपड़े को भिगोकर धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान रखें कि कॉटन बड्स या उंगली का इस्तेमाल न करें, इससे गंदगी अंदर जा सकती है और घाव बढ़ सकता है।

केमिकल वाली चीजों के इस्तेमाल से बचें

कान में घाव होने पर कई लोग इसे जल्दी ठीक करने के लिए अल्कोहल, तेल या हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करना काफी घातक हो सकता है। इससे कान की नाजुक स्किन में जलन हो सकती है। साथ ही घाव भरने में देरी हो सकती है। ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी एंटीबायोटिक ड्रॉप का उपयोग न करें।

खून बहने पर क्या करें?

अगर घाव से खून निकल रहा है, तो साफ कपड़े से 5–10 मिनट तक हल्का दबाव डालें। आमतौर पर इससे ब्लीडिंग रुक जाती है। ऐसे में ज्यादा घबराएं नहीं। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर ईएनटी डॉक्टर से संपर्क करें।

घाव पर पानी जाने से बचाएं

कान के अंदर अगर घाव हो रहा है, तो ऐसे में कान को गीला होने से बचाएं। नहाते समय कान में हल्का कॉटन लगाकर उस पर पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं, ताकि पानी अंदर न जाए।

हेडफोन और ईयरफोन से दूरी

जब तक घाव पूरी तरह ठीक न हो जाए, तब तक हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। इससे कान में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही घाव पर दोबारा से चोट लग सकती है, जिससे रिकवरी में समय  लग सकता है।

किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

कान में घाव या फिर कान के आसपास किसी तरह का घाव होने के साथ-साथ अगर आपको कुछ अन्य लक्षण दिखाई दे, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें, जैसे-

  1. तेज दर्द या सूजन
  2. कान से पस या पानी आना
  3. बुखार आना
  4. सुनने में किसी तरह की परेशानी होना।

अगर इन में से कोई एक भी लक्षण दिखाई दे, तो इस स्थिति में फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय पर आपकी परेशानी का इलाज हो सके

काान का घाव कितने दिन में ठीक हो सकता है?

डॉक्टर कहते हैं कि कान के छोटे-मोटे घाव सामान्य रूप से 7 से 10 दिनों के अंदर में ठीक हो जाते है। अगर आप सही देखभाल करते हैं, तो रिकवरी जल्दी हो सकती है।

Highlights

  • कान में घाव होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • घाव पर पानी न जाने दें।
  • कान के घाव पर केमिकल वाली चीजें लगाने से बचें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.