Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy Balon Ke Liye Kya Nahi Karna Chahiye: यह भी हो सकता है कि आप में से ज्यादातर लोग इस बात से सहमत न हों लेकिन स्किन से ज्यादा बालों की देखभाल करना जरूरी है। मेरा मानना ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम स्किन की देखभाल नही करते हैं, तो उसमें होने वाला डैमेज धीरे-धीरे होता है और परमानेंट डैमेज होने में बहुत समय लग जाता है। लेकिन अगर आप कुछ हफ्तों के लिए भी बालों की देखभाल करना बंद कर देंगे तो हेयर फॉल शुरू हो सकता है। हेयर फॉल का दर्द सिर्फ वही लोग समझ सकते हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए बालों की देखभाल हर किसी को करनी चाहिए, लेकिन कई बार लोग जरूरत से देखभाल कर लेते हैं जिसके कारण कई बार वही आदत हेयर फॉल का कारण बन जाती है। हम इस आर्टिकल में इसी बारे में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बात करने वाले हैं, जो हम अपने बालों की केयर करने के लिए करते हैं लेकिन उनके कारण ही हेयर फॉल होने लगता है।
यह सच है कि बालों के लिए शैंपू करना बेहद जरूरी है, लेकिन इसका सही समय होना जरूरी है। आपको रोज अपने बालों में शैंपू करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि रोज शैंपू करना भी बालों को डैमेज कर सकता है। इसलिए अगर आपके बाल जल्दी खराब होते हैं, तो भी आपको कम से कम एक दिन बीच में शैंपू नहीं करना चाहिए, जिससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
सुबह अपने काम पर निकलने के लिए अक्सर लोगों को जल्दी होती है और वे बाल धोने के बाद उनके सूखने का इंतजार नहीं करते हैं और गीले बालों में ही तेल या सीरम लगा लेते हैं। इसके कारण कई बार तेल व सीरम बालों में अवशोषित नहीं हो पाता है और बैक्टीरिया बनने व अन्य गंदगी जमा होने का खतरा रहता है।
जिन लोगों को पता है कि लंबे समय तक गीले बालों को रखना नहीं चाहिए तो वे कई बार सुखाने के लिए कोई दूसरी गलती कर बैठते हैं जैसे तौलिए से बालों को जोर से रगड़ना। ऐसा करने से भी बाल डैमेज होते हैं और साथ ही हेयर फॉल बढ़ता है। इसलिए अगर आप हेयर फॉल से बचने के लिए बालों को जल्दी सुखाना चाहते हैं, तो तौलिए से रगड़ने की गलती न करें। हालांकि, तौलिए से हल्के-हल्के बालों को सुखा सकते हैं।
आजकल मार्केट में अलग-अलग प्रकार के हीटिंग डिवाइस बालों के लिए मिल जाते हैं, हेयर ड्रायर, करलर और स्ट्रेटनर। इनका एक सीमित तरीके से उपयोग करना बालों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा या बार-बार इस्तेमाल करते हैं, तो यह बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है और इसके कारण हेयर फॉल, बालों की ग्रोथ रुकना और बालों में रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
हर बार अलग-अलग शैंपू या अन्य हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करना भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। आप अच्छे हेयर प्रोडक्ट्स की तलाश में अगर बार-बार प्रोडक्ट्स को बदल रहे हैं, तो इससे भी बालों को नुकसान हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।