... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 6, 2023 1:44 PM IST
होली खेलने पर आंख में चला गया रंग? इन 6 टिप्स को आजमाकर आंखों से बाहर निकालें जिद्दी रंग
How to remove holi color from eyes : रंगों के त्योहार होली को महज कुछ ही दिन बचे हैं और होली पर रंग के साथ पानी का मजा अपने आप में ही दोगुना हो जाता है। होली पर रंगों का मजा आपके लिए सजा न बन जाए इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। दरअसल बहुत से लोग आंखों में रंग चले जाने की शिकायत करते हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि बाजार में बिकने वाले कुछ रंग आपको अंधा भी बना सकते हैं। जी हां, इसमें कोई दो राय नहीं कि ये रंग ऐसे कैमिकल से तैयार किए जाते हैं, जो आपकी आंखों की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे एक्सपर्ट टिप्स के बारे में, जिसकी मदद से आप अपनी आंखों को रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं।
आई केयर सेंटर, नई दिल्ली के निदेशक और सीनियर आई सर्जन, डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि होली पर अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आपको ये टिप्स अपनाने की जरूरत हैः
1-कई लोग रंग खेलते समय दूर से ही पिचकारी या गुब्बारे में भरकर रंग या पानी फेंकते हैं, तेजी के साथ आंखों पर रंग या पानी की धार पड़ने से कॉर्निया खराब हो सकती है। इससे बचकर रहें।
2-केमिकल कलर्स की बजाय हर्बल कलर्स से होली खेलें। ये कलर्स आंखों की एलर्जी और अल्सर सहित दूसरी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
3-गुलाल खेलते वक्त भी आंखों को बचाना जरूरी होता है, नहीं तो आंखों में जख्म हो सकता है और आंखों की रोशनी जा सकती है।
4-अगर आपकी आंखों में रंग चला जाए तो उसे तुरंत साफ पानी से धोएं। इस दौरान आंखों को मलने या रगड़ने से बचें।
5-रंग खेलने के बाद आंखों में किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत आई स्पेशलिस्ट से दिखाएं।
डॉ. संजीव गुप्ता बताते हैं कि कुछ सावधानियां बहुत जरूरी हैं, जैसेः
1-मोबिल, पेंट आदि से होली न खेलें।
2-हर्बल कलर और हर्बल गुलाल का प्रयोग करें।
3-हमेशा साफ पानी में ही रंग घोलें।
4-जो बच्चे चश्मा लगाते हैं, वे होली खेलते वक्त चश्मा लगाकर होली खेलें।
5-अगर आंखों में रंग चला जाए तो आंखों को ठंडे सादे पानी से धोएं।
6-अपनी आंखों को तब तक धोएं जब तक आपको यह महसूस न हो जाए कि जलन दूर हो गई है।
7-आंखों को रगड़ने की कोशिश कतई न करें।
8-कई जगह लोग होली पर पानी के गुब्बारे भी फेंक के मारते हैं। ऐसे गुब्बारों की चोट भी आंखों में इंटरनल ब्लीडिंग, आंखों में सूजन, आंखों के पर्दे का उखड़ना, आंखों के लैंस का हिलना आदि समस्या हो जाती है। ऐसी स्थिति में फौरन किसी अच्छे नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।
डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि रंग खेलने के बाद उसे निकालना काफी बड़ी समस्या होती है। कई बार इस कारण हमारी स्किन छिल जाती है। तो इससे बचने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैंः
1- कलर रिमूव करते हुए जेंटल क्लींजर या माइल्ड क्रीमी साबुन का इस्तेमाल करें।
2- आंखों में उंगली से रगड़ कर सफाई ना करें, उनमें आप दूर से छीटा मार सकते हैं।
3-हार्श सोप स्किन की पहली परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से आपकी स्किन की ड्रायनेस बढ़ सकती है और उसमें जलन हो सकती है।
4-इतना ही नहीं, जब भी आप कलर रिमूव करें तो बेहद हल्के हाथों से अपनी स्किन को रगड़ें, नहीं तो स्किन को नुकसान पहुंचेगा।
5-कलर निकालने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल न करें, नहीं तो स्किन में जलन होने लगेगी।
6-कई कलर आयल सॉल्यूबल होते हैं और वे पानी से नहीं निकलते हैं। ऐसे कलर को निकालने के लिए हल्के हाथों से तेल की मसाज करें। उसके बाद जेंटल क्लींजर लगाकर रंग निकालें।
ये टिप्स अपनाकर आप इस तरह रंगों में सराबोर होने के बाद भी आप अपनी आंखों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।