40 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए?

Normal Blood Sugar Levels at the Age of 40: 40 की उम्र के बाद कई तरह के मेटाबॉलिक बदलाव होते हैं, जिसमें ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं 40 की उम्र में ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 14, 2026 5:57 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sri Karan Uddesh Tanugula

Blood sugar level age 40: 40 साल की उम्र में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि यह एक अहम समय होता है, जब शरीर में होने वाले मेटाबॉलिक बदलाव की वजह से डायबिटीज होने का खतरा रहता है। हमारे देश में जहां, लाखों लोग प्रोसेस्ड फूड और कम शारीरिक मेहनत वाली जिंदगी (sedentary lifestyles) जैसी आदतों की वजह से डायबिटीज से प्रभावित हैं। अब सवाल यह है कि 40 की उम्र में ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए। इस विषय की जानकारी के लिए हमने हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉक्टर श्री करण उद्देश तनुगुला से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से विस्तार से जानते हैं 40 की उम्र में ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

खाली पेट कितना होना चाहिए ब्लड शुगर

डॉक्टर कहते हैं कि 40 की उम्र में अगर आप स्वस्थ है, तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहना चाहिए। अगर आपने 8 से 12 घंटे तक कुछ भी न खाया है, तो इस दौरान नॉर्मल ब्लड ग्लूकोज का लेवल 70 से 99 mg/dL (3.9 से 5.5 mmol/L) के बीच होना चाहिए।

खाने के दो घंटे बाद कितना होन चाहिए ब्लड शुगर?

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन (ADA) के अनुसार, 30 के 50 साल की उम्र में खाना खाने के 2 घंटे बाद एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dL (<7.8 mmol/L) से कम होना चाहिए।

खाली पेट ज्यादा ब्लड शुगर होने पर क्या होता है?

डॉक्टर कहते हैं कि अगर खाली पेट ब्लड ग्लूकोज का लेवल ≥126 mg/dL हो या HbA1c ≥6.5% हो, तो मरीज को डायबिटीज ही परेशानी हो सकती है। वहीं, अगर खाली पेट ग्लूकोज का लेवल 100–125 mg/dL तक पहुच जाए या HbA1c 5.7–6.4% हो, तो प्री-डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं।

किन लोगों को 40 की उम्र में डायबिटीज स्क्रीनिंग की है जरूरत?

WHO और IDF के मानकों के अनुसार, अगर परिवार में किसी को पीसीओएस, हाई ब्लड प्रेशर या जेस्टेशनल डायबिटीज का इतिहास रहा हो, तो ऐसी स्थिति में 40 साल की उम्र से आपको हर साल स्क्रीनिंग शुरू कर देनी चाहिए।

डायबिटीज से बचने के लिए क्या करें?

डायबिटीज से बचने का सबसे अच्छा तरीका लाइफस्टाइल को बेहतर करना है। आप कुछ तरीकों को अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे-

  • कोशिश करें कि रिफाइंड शुगर और कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें।
  • अधिक फाइबरयुक्त आहार का सेवन करें।
  • नट्स और एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट्स का सेवन करें।
  • सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करें, इसमें आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग या तेज चलना जैसी एक्टिविटी को शामिल कर सकते हैं।
  • रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लें।
  • तनाव कम करने के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने देना।
  • शराब के सेवन से दूरी बनाकर रखें, इत्यादि।

अगर ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा हुआ आता है, तो क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ा हुआ आता है, तो आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-

  1. अपने डाइट में पोषण से भरपूर आहार जोड़ें।
  2. मेटफॉर्मिन जैसी दवाएं डॉक्टर की सलाह पर लें।

समय-समय पर की जाने वाली जांचें 40 साल की उम्र में भी लंबे समय तक सेहतमंद बने रहने में मदद करती हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

FAQs

3 दिनों में ब्लड शुगर कैसे कंट्रोल करें?

3 दिन में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए, आप अपने खान-पान, व्यायाम और जीवनशैली में बदला करें।

सुबह खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए?

सुबह खाली पेट, सामान्य रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर 70-100 mg/dL के बीच होना चाहिए।

शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर 70-99 mg/dL के बीच होना चाहिए। वहीं, भोजन के 2 घंटे बाद शुगर लेवल 140 mg/dL होना चाहिए।

क्या चावल खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाती है?

चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, इसलिए चावल खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज में चावल खाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे सफेद चावल के बजाय ब्राउन राइस खाएं, दिन भर में एक कटोरी से ज्यादा चावल न खाएं, चावल के साथ सब्जियों का सेवन करें और डिनर में चावल खाने से परहेज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source