खाली पेट शुगर कितना होना चाहिए? जानें इसे कंट्रोल में रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

Blood Sugar Level: डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखे। जानें, खाली पेट शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 13, 2025 1:00 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Alok Joshi

Khali Pet Sugar Kitna Hona Chahiye: डायबिटीज आजकल की एक सबसे आम बीमारी है, जो सभी आयु वर्गों के लोगों को हो सकती है। डायबिटीज तब होता है, जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। इस स्थिति में शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। आपको बता दें कि इंसुलिन एक हार्मोन है, जो भोजन से मिलने वाले ग्लूकोज को ऊर्जा के लिए उपयोग करता है। लेकिन, जब ग्लूकोज का सही तरीके से उपयोग नहीं होता है तो यह रक्त में जमा होने लगता है। इसकी वजह से शरीर के अंगों को भी नुकसान पहुंचने लगता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 18 वर्ष से अधिक आयु के 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। वहीं, लगभग 2.5 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक हैं। डायबिटीज से पीड़ित युवाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम 2 से 3 गुना बढ़ जाता है। डायबिटीज रोगियों में तंत्रिका, किडनी, हार्ट और कई अन्य अंग से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का पूरा ख्याल रखना चाहिए। आइए, मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग में डायबिटीज एंड मेटाबॉलिक डिजीज डिपार्टमेंट में सीनियर डायरेक्टर डॉ. आलोक जोशी से जानते हैं खाली पेट शुगर कितना होना चाहिए? साथ ही, डायबिटीज रोगियों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?इस बारे में भी जानते हैं-

खाली पेट शुगर कितना होना चाहिए?- What Should be the Fasting Blood Sugar Level

Normal Blood Sugar Level: डॉ. आलोक जोशी बताते हैं कि खाली पेट शुगर लेवल70 से 100 एमजी के बीच होना चाहिए। अगर शुगर लेवल 101 से 124 के बीच होता है, तो यह स्थिति प्री-डायबिटीज की होती है। वहीं, अगर शुगर लेवल का स्तर 125 से ज्यादा हो जाता है तो यह डायबिटीज की कैटेगरी में आ जाता है। यानी अगर किसी व्यक्ति का खाली पेट शुगर लेवल 125 से ज्यादा दर्ज होता है, तो उसे डायबिटीज हो चुका है। इसलिए डायबिटीज का समय-समय पर चेकअप करवाना बहुत जरूरी है।

डायबिटीज रोगियों को क्या खाना चाहिए?- What to Eat in Diabetes in Hindi

अगर आपको डायबिटीज है, तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। डायबिटीज रोगियों के लिए डाइट अहम भूमिका निभाती है। अगर आप हेल्दी खाना खाएंगे, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। वहीं, ज्यादा कार्ब्स और अनहेल्दी फैट से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी विकसित हो सकती हैं।

भिगोए हुए बादाम और अखरोट- Soaked Almonds and Walnuts for Diabetes Patients

अगर आपको डायबिटीज है तो अपनी डाइट में बादाम और अखरोट जरूर शामिल करें। आप भिगोए हुए बादाम और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप 5-6 बादाम और 2 अखरोट लें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इनका छिलका निकालकर खा लें। अगर आप रोजाना भिगोए हुए बादाम और अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

मेथी के बीजों का पानी- Methi Seeds for Diabetes Patients

डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी के बीजों का पानी भी बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो रोज सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पिएं। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में मेथी के दाने भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। मेथी के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आप 1-2 महीने तक रोजाना मेथी दानों का पानी पिएंगे, तो डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिलेगा।

चीला खाएं

डायबिटीज रोगियों के लिए चीला बेहद लाभकारी होता है। डायबिटीज रोगी रोज नाश्ते में चीले का सेवन कर सकते हैं। आप मूंग दाल, बेसन या स्प्राउट्स के चीले खा सकते हैं। चीला आसानी से डाइजेस्ट होता है और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। लेकिन, चीले पर ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। तेल या घी में फैट होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है।

ओट्स और दलिया

डायबिटीज रोगियों के लिए ओट्स और दलिया भी बेहद फायदेमंद होता है। आप नाश्ते में ओट्स और दलिया का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो ग्लूकोज को अवशोषित करने में मदद करता है। ओट्स और दलिया खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ओट्स और दलिया खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और कई रोगों से बचाव होता है।

फलों का सेवन करें- Fruits for Diabetes Patients

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो अपनी डाइट में फलों को शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगी पपीता, अमरूद, अनानास, सेब और संतरे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, आपको लीची, अंगूर, केला और आम से परहेज करना चाहिए। इनमें फ्रुक्टोज अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है। आपको ज्यादा मात्रा में फलों के सेवन से बचना चाहिए।

डायबिटीज रोगियों को क्या नहीं खाना चाहिए?- What Should Not Eat in Diabetes

  • डायबिटीज रोगियों को अरबी, शकरकंदी और कटहल के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • अगर आपको डायबिटीज है, तो दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे खोया, पनीर और चीज आदि का सेवन न करें।
  • घी, बटर, मीयोनीज और रिफाइंड ऑयल का सेवन भूलकर भी न करें।
  • शुगर लोडेड चीजों से पूरी तरह परहेज करें।
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि का सेवन बिल्कुल न करें।
  • फास्ट फूड, जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें।
  • शराब और धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करना बहुत जरूरी है।

डायबिटीज रोगियों के लिए टिप्स- Tips for Diabetes Patients

  • आपको एक दिन में 3 से 4 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए।
  • रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • हर रोज आधा घंटा वॉक या योगाभ्यास करना फायदेमंद होता है।
  • स्ट्रेस और चिंता से बचें।
  • आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
  • डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

डायबिटीज का इलाज क्या है?

वैसे तो डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

डायबिटीज कैसे होता है?

जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं कर पाता है, तो डायबिटीज रोग होता है।

डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?

बार-बार पेशाब करना, प्यास लगना, भूख कम लगना, थकान, कमजोरी, आंखें कमजोर होना आदि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण हैं।

डायबिटीज क्या होता है?

यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर का स्तर बहुत बढ़ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source