
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 12, 2026 10:22 AM IST
Medically Verified By: Dr. Gunjan Shah
Burning Sensation in Heart
Burning Sensation in Heart : हार्ट में जलन या सीने में जलन एक आम समस्या लग सकती है, लेकिन कई बार यह सीरियस हार्ट प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकती है। अक्सर लोग इसे गैस, एसिडिटी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि हार्ट में जलन क्यों होती है और ऐसी स्थिति में सही कदम क्या होने चाहिए? इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने अहमदाबाद स्थिति नारायणा हॉस्पिटल की इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गुंजन शाह से बातचीत की है।
डॉक्टर गुंजन का कहना है कि हार्ट या फिर सीने में होने वाली जलन को नंजरअंदाज करने से बचना चाहिए, क्योंकि कभी-कभार ऐसी परेशानी सामान्य नहीं होती है। सबसे पहले कारणों की बात करें तो सीने में जलन कई वजहों से हो सकती है। गैस्ट्रिक एसिड रिफ्लक्स (GERD), ज्यादा मसालेदार खाना, ज्यादा कैफीन, तनाव, नींद की कमी और धूम्रपान आम कारण हैं। लेकिन कुछ गंभीर कारण ( Causes of Burning Sensation in Heart ) भी हो सकते हैं, जिसमें ब्लॉकेज, हार्ट अटैक, एंजाइना, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं के कारण भी आपको हार्ट में जलन पैदा हो सकती है। यही कारण है कि हर जलन को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
अगर अचानक हार्ट में जलन हो, तो सबसे पहले घबराएं नहीं। व्यक्ति को आरामदायक पोजिशन में बैठाएं या लिटाएं, टाइट कपड़े ढीले करें और गहरी सांस लेने में मदद करें। अगर जलन के साथ सीने में दबाव, भारीपन, बाएं हाथ, जबड़े या पीठ में दर्द, पसीना आना, चक्कर या सांस फूलना हो, तो यह इमरजेंसी सिचुएशन हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं या एंबुलेंस बुलाएं, देर करना जानलेवा हो सकता है।
डॉक्टर गुंजन का कहना है कि अगर सीने में जलन के साथ कुछ अन्य परेशानी दिखे, तो तुरंत मेडिकल मदद लेना ज़रूरी हो जाता है, जो निम्न हैं-
डॉक्टर गुंजन का कहना है कि एक सोच-समझकर किया गया मेडिकल इवैल्यूएशन एसिडिटी से जुड़ी आम तकलीफ को कम करता है। साथ ही हार्ट को भी सुरक्षित रखने में प्रभावी होता है। अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पर अच्छे से ध्यान देते हैं, तो आपकी तकलीफ काफी हद तक कम हो सकती है।