Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देशभर में कोरोना और ओमीक्रोन वेरिएंट के नए मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। हर दिन एक लाख से ज्याादा मामले आने शुरू हो चुके हैं। तेजी से बढ़ता वायरस का यह संक्रमण सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। मगर यह उन लोगों के लिए ज्यादा गंभीर हो सकता है जो पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित है। अगर कोई अस्थमा का पेशेंट है तो उसके लिए कोविड-19 का यह संक्रमण ज्यादा चिंताजनक हो सकता है ऐसे में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोनावायरस से संक्रमित होने की स्थिति में अस्थमा मरीजों को क्या करना चाहिए और वायरस को लेकर उन्हें कितना सावधान रहने की जरूरत है इन सब के बारे में हमने विशेषज्ञों से विस्तार से बात की है। जिनके बारे में हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं।
डॉ विकास मौर्य (निदेशक और एचओडी-पल्मोनोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग) के अनुसार, जिन अस्थमा रोगियों को माइल्ड से गंभीर या अनियंत्रित अस्थमा है उनके कोरोना संक्रमण के साथ अस्पताल में भर्ती होने की संभावना अधिक है ऐसी स्थिति में उन्हें कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है:
अस्थमा रोगियों के लिए नया ओमीक्रोन वेरिएंट नॉर्मल से ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि अस्थमा में आपके विंड पाइप काफी सेंसेटिव होते हैं। किसी भी तरह के वायरल इनफेक्शन यहां तक ओमीक्रोन भी अस्थमा अटैक को बढ़ा सकते हैं। ठंड के मौसम में वैसे ही अस्थमा टाइप ज्यादा होता है ओमीक्रोन इन्फेक्शन से इसकी गंभीरता बढ़ सकती है।
ओमीक्रोन आपके फेफड़ों में सांस की नलियों को और खून की धमनियों को प्रभावित करता है जिससे कि खांसी और सांस लेने में परेशानी आ सकती है। डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले यह अटैक माइल्ड होता है पर अगर हम कोविड-19 क्रिएट बिहेवियर का पालन ना करें तो यह वायरस म्यूटेट करके और गंभीर हो सकते हैं।
अभी तक हमने देखा है कि ओमीक्रोन संक्रमण में ऑक्सीजन की जरूरत बमुश्किल ही पड़ती है लेकिन जिनक कोमोरबिडिटी है या बुजुर्ग है या वायरल लोड ज्यादा है उनको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है।
(Inputs: Dr Ravi Shekhar Jha, Additional Director and Head Pulmonology Fortis Escorts Hospital, Faridabad)