
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 21, 2024 4:25 PM IST
Symptoms before brain aneurysm: दिमाग की छोटी हो या बड़ी हर बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। इन्हीं खतरनाक स्थितियों में से एक है दिमाग की नस फट जाना। जिसे ब्रेन स्ट्रोक भी कहा जाता है। दरअसल जब दिमाग की कोई नस ब्लॉक हो जाती है तो ब्रेन स्ट्रोक होता है। जिसे सही समय पर इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है। इस ए मिनी स्ट्रोक भी कहा जाता है, इसके लक्षण पहले ही दिखाई देने लग जाते हैं। इसे बड़े अटैक से पहले का संकेत भी कहा जा सकता है। लेकिन क्योंकि इससे लक्षण हमें मामूली दिखाई पड़ते हैं इसलिए अक्सर ही हम इसे इग्नोर कर देते हैं। हालांकि इस मिनी स्टॉक को डॉक्टरी भाषा में ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक भी कहा जाता है। तो चलिए आज इस मिनी स्टॉक के शुरुआती लक्षणों को जाने ताकि वक्त रहते इसकी पहचान की जा सके।
इसके शुरुआती लक्षणों में कई बार आपके शरीर का एक तरफ का हिस्सा जिसमें हाथ, चेहरा और पैर सुन्न हो जाते हैं। हालांकि इसका समय काफी कम होता है लेकिन अगर आपको ऐसा कुछ महसूस होता है तो यह मिनी स्टॉक के लक्षण हो सकता हैं। इसलिए इसे पहचाने और डॉक्टर से संपर्क करें।
कई बार बोलते बोलते अचानक से आपको बोलने में दिक्कत महसूस होती है। यह भी मिनी स्ट्रोक का एक लक्षण है। अगर आपको ऐसा एक से दो बार जैसे भी अधिक बार महसूस होता है तो लक्षण की पहचान करना जरूरी है और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। ऐसे लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
चलते चलते असंतुलित हो जाना, किसी चीज को उठाने में परेशानी होना या बार बार आपके हाथ से उसे चीज का छूट जाना। जिससे जरूर का संतुलन भी कहा जाता है मिनी स्ट्रोक का एक लक्षण होता है। जिसे आप थकान कहकर न नकार दें। यह मिनी स्ट्रोक का लक्षण है।
कई बार आपको सर में दर्द होता है। ज्यादा काम करने की वजह से या फिर तनाव लेने की वजह से भी सिर दर्द होता है। लेकिन जब आपको यह दर्द बिना किसी वजह की हो तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें अपनी जांच चरण की कहानी यह मिनी स्ट्रोक का लक्षण तो नहीं है? ऐसा करके आप स्थिति को पहले से ही पहचान सकते हैं और समय पर अपना इलाज करा कर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
1. ज्यादा कंफ्यूजन होना
2. देखने में दिक्कत
3. चलने हुए दिक्कत होना
4. चक्कर का अचानक से आना
5. कोई भी चीज निगलने में परेशानी
6. कमजोरी महसूस
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.