
Also Read
Medically Verified By: Dr Piyush Goel
Gym Jane Se Pehle Trainer Se Konse Sawal Puche: इसमें कोई दो राय नहीं है कि आजकल अधिकतर लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो रहे हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण पहलू अक्सर नजरअंदाज हो जाता है जिम की एयर क्वालिटी। जी हां, हम घर के बाहर जाते समय तो पॉल्यूशन का बहुत ध्यान रख रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस जिम में आप जा रहे हैं वहां की हवा साफ है या नहीं? जाहिर सी बात है नहीं सोचा होगा क्योंकि यह किसी के दिमाग में आने वाला सवाल नहीं है।
लेकिन नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के पल्मोनोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पीयूष गोयल का कहना है कि वर्कआउट के दौरान हम तेजी से सांस लेते हैं, जिससे खराब हवा का सीधा असर हमारे फेफड़ों, एनर्जी लेवल और समग्र स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका जिम HVAC (Heating, Ventilation, and Air Conditioning) और एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम को कितना गंभीरता से लेता है।’ आइए आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको जिम जाने से पहले अपनी जिम ट्रेनर से जरूर पूछना चाहिए।
सबसे पहला सवाल यह होना चाहिए कि जिम में किस तरह का HVAC सिस्टम इंस्टॉल है। क्या यह हाई-कैपेसिटी, कमर्शियल-ग्रेड सिस्टम है या फिर सामान्य घरेलू यूनिट? कमर्शियल जिम्स में ऐसी मशीनें होना जरूरी है जो लगातार एयर सर्कुलेशन और टेम्परेचर कंट्रोल बनाए रख सकें।
HVAC यूनिट की नियमित सर्विसिंग से धूल, डस्ट और एलर्जेंस जमने से बचते हैं। आप यह पूछें कि सिस्टम की सर्विसिंग हर 3 महीने में होती है या नहीं। अगर जिम ओनर इस पर ध्यान नहीं देता, तो इसका मतलब है कि हवा उतनी साफ नहीं होगी जितनी होनी चाहिए।
HEPA फिल्टर्स 99.97% तक माइक्रो-पार्टिकल्स को रोकने में सक्षम होते हैं। इसी तरह MERV-13 या उससे ऊपर के फिल्टर्स वायरस, बैक्टीरिया और स्मॉग पार्टिकल्स को भी पकड़ लेते हैं। पूछें कि जिम कौन-सा फिल्टर उपयोग करता है और उसे कितनी बार बदला जाता है।
वर्कआउट के दौरान CO₂ लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जिससे चक्कर आना, थकान या सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई आधुनिक जिम एयर क्वालिटी मॉनिटर्स का उपयोग करते हैं जो PM2.5, PM10, CO₂ और ह्यूमिडिटी को रियल-टाइम में ट्रैक करते हैं। आप पूछें कि क्या ये मॉनिटर लगाए गए हैं और क्या उनकी रीडिंग मेंटेन की जाती है?
एयर फिल्टर के अलावा नेचुरल वेंटिलेशन भी बहुत जरूरी है। पूछें कि जिम में फ्रेश एयर इनलेट है या नहीं? क्या एग्जॉस्ट फैंस सही से काम कर रहे हैं? क्या भीड़ बढ़ने पर हवा की अदला-बदली (air exchange rate) बढ़ाई जाती है?
वर्कआउट एरिया में आदर्श ह्यूमिडिटी 30–50% होनी चाहिए। ज्यादा नमी से बदबू, मोल्ड और बैक्टीरिया की वृद्धि होती है। अपने जिम ओनर से पूछें कि वे ह्यूमिडिटी को कैसे कंट्रोल करते हैं और क्या ह्यूमिडिफायर का उपयोग होता है?
HVAC डक्ट्स में समय के साथ धूल, पसीने की गंध और माइक्रोब्स जमा हो सकते हैं। पूछें कि डक्ट क्लीनिंग कितनी बार होती है, आदर्श रूप से हर 6–12 महीने में।
अगर जिम बहुत भीड़ वाला है, तो एयर क्वालिटी जल्दी खराब होती है। पूछें कि क्या वे पीक टाइम में लिमिटेड एंट्री, सेशन-आधारित बैच या एडवांस बुकिंग लागू करते हैं।
जिम में सिर्फ अच्छी मशीनें और ट्रेनर्स होना काफी नहीं है। ये कोई कानूनी अनिवार्यता नहीं हैं, बल्कि जिम के अंदर एक स्वस्थ और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए सुझाए गए सर्वोत्तम प्रथाएं हैं, साफ, सुरक्षित और सांस लेने लायक हवा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इन सवालों को पूछना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह जिम मैनेजमेंट को भी अपनी सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। याद रखें, फिटनेस तभी सार्थक है जब आप एक हेल्दी वातावरण में वर्कआउट कर रहे हों।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।