ऑस्टियोपोरोसिस में झुकने लगती हैं हड्डियां, शरीर का ये 3 अंग सबसे ज्यादा होता है प्रभावित

Where does it hurt if you have osteoporosis : ऑस्टियोपोरोसिस से जूझ रहे मरीजों की हड्डियां काफी कमजोर होने लगती हैं। यह शरीर के कुछ हिस्सों को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 19, 2025 2:17 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता

Which Body Part Does Osteoporosis affect : आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इसमें कुछ समस्याएं ऐसी भी होती हैं, जो आपके शरीर की हड्डियों को प्रभावित करती हैं। हड्डियों  से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिसमें ऑस्टियोपोरोसिस की परेशानी शामिल है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें हड्डियां भंगुर हो जाती है और धीरे-धीरे पूरे शरीर की हड्डियां इससे प्रभावित होने लगती हैं, इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को काफी असहनीय दर्द होता है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक कराने के लिए हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day 2025) मनाया जाता है।  ऑस्टियोपोरोसिस एक साइलेंट डिजीज है, जो बिना कोई स्पष्ट लक्षण दिए आपकी हड्डियों को खोखला और कमजोर बना देती है। इस लेख में हम ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में जानेंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने फरीदाबाद स्थिति मेट्रो हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता से बातचीत  की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं ऑस्टियोपोरोसिस शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है?

किस उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है?

डॉक्टर का कहना है कि ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियां धीरे-धीरे भंगुर होने लगती हैं, जिसके लक्षण जल्दी सामने नहीं आते हैं। लेकिन इस स्थिति में आपको दर्द की परेशानी बनी रहती है।

इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों की हड्डियों का घनत्व यानि डेंसिटी धीरे-धीरे घटता जाता है। ऐसे में हड्डियां इतनी नाजुक हो जाती हैं कि मामूली सी चोट लगने पर भी टूट सकती हैं। यह परेशानी मुख्य रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं में होती है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद ऑस्टियोपोरोसिस होना काफी आम है।

ऑस्टियोपोरोसिस से कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है?

डॉक्टर सिद्धार्थ का कहना है कि ऑस्टियोपोरोसिस के कारण शरीर के 3 अंग प्रमुख रूप से प्रभावित होते हैं, जो निम्न हैं-

रीढ़ की हड्डी (Spine) - ऑस्टियोपोरोसिस से जूझ रहे मरीजों की रीढ़ की हड्डियां काफी ज्यादा प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में शरीर झुकने लगता है और पीठ में लगातार दर्द रहने लगता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो एक बार जांच जरूर करा लें।

कूल्हे पर पड़ता है असर - इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों के कूल्हे भी प्रभावित होते हैं। अगर कोई व्यक्ति ऑस्टियोपोरोसिस से प्रभावित है, तो गिरने पर शरीर के इस हिस्से में सबसे गंभीर फ्रैक्चर हो सकता है।

कलाई (Wrist) - ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित मरीजों की कलाई भी काफी कमजोर होने लगती हैं। इसमें हल्की सी चोट लगने पर कलाई टूटने तक की संभावना रहती है।

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव ही है इसका इलाज

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस की गंभीरता से बचना चाहते हैं, तो बचाव टिप्स  जरूर अपनाएं। इसका इलाज बचाव ही है। इसमें आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, जैसे-

  1. रोजाना 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करें।
  2. कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर आहार
  3. धूप में कुछ समय बिताएं
  4. समय-समय पर बोन डेंसिटी टेस्ट कराएं।

Highlights

  • इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों की हड्डियां धीरे-धीरे खोखली होने लगती हैं।
  • ऑस्टियोपोरोसिस में कूल्हे की हड्डियां टूटने लगती हैं।
  • हल्की सी चोट लगने पर हड्डियां टूट सकती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source