Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड के दिनों में की जाने वाली ये 3 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Heart attack in winter season: ठंड के मौसम में हम अक्सर कुछ ऐसी गलतियां जाने-अनजाने में कर सकते हैं, जो आपके शरीर में हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकती है।

ठंड के दिनों में की जाने वाली ये 3 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 26, 2023 4:01 PM IST

Mistakes that cause heart attack in winter: ठंड का मौसम आ रहा है और इसके साथ-साथ कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में कुछ बीमारियों का खतरा हम अपनी गलती के कारण भी बढ़ा लेते हैं, स्वास्थ्य से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनका खतरा ठंड के महीने में हमारे द्वारा ही की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण होता है। सर्दियों के मौसम में भी लोग कई बार जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं सर्दियों के दिनों में हम अक्सर कौन सी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है -

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि सर्दियों के दिनों में ठंडे पानी से नहाना आपके शरीर को कई अंगों को प्रभावित कर सकता है और इसमें प्रमुख रूप से हार्ट भी शामिल है। सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना आपके शरीर की रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिसका सीधा असर आपके हार्ट पर भी पड़ सकता है और ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा फैट वाली डाइट लेना

कुछ लोगों को ठंड के दिनों में अलग-अलग चीजें खाने की क्रेविंग होने लगती है और देखा गया है कि हमारे देश में सर्दियों में लोग ज्यादा फैट वाली डाइट लेते हैं। साथ ही ज्यादा फैट वाली डाइट में ज्यादा नमक भी होता है और ये दोनों ही चीजें हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासतौर पर हार्ट के मरीजों को सर्दियों में की समस्या हो जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

क्रोनिक बीमारियों को गंभीरता से न लेना

खासतौर पर सर्दियों के मौसम में डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां ज्यादा गंभीर हो जाती है। अगर इन क्रोनिक बीमा्रियों को लंबे समय से कंट्रोल नहीं किया जा रहा है, तो इन से हार्ट अटैक होने का खतरा काफी बढ़ सकता है और इसलिए खासतौर पर सर्दियों के मौसम में ऐसी क्रोनिक बीमारियों का खास ध्यान रखा जरूरी है।