... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 8, 2018 11:10 AM IST
10 मिनट से ज्यादा समय तक टॉयलेट सीट पर बैठना क्यों खतरनाक है और कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ? © Shutterstock
टॉयलेट का उपयोग शहरी जीवन में बहुत बदल गया है। कुछ लोग टॉयलेट में सुबह के समय अखबार पढ़ते हैं तो कुछ ऑफिस के टॉयलेट में फोन का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टॉयलेट में कितनी देर तक ही बैठना चाहिए ? टॉयलेट में ज्यादा देर तक बैठने से क्या नुकसान हो सकता है ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हमारे दिलो-दिमाग में आते ही नहीं हैं। लेकिन ये बहुत ही अहम बात है, एक्सपर्ट्स की माने तो 10 मिनट से ज्यादा टॉयलेट सीट पर बैठना खतरे को बुलाना है। आइए जानते हैं 10 मिनट से ज्यादा समय तक टॉयलेट सीट पर बैठना क्यों खतरनाक है और कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ?
बैक्टीरिया कर देते हैं बीमार
टॉयलेट के अंदर व टॉयलेट सीट पर कई तरह के खतरनाक जर्म्स मौजूद होते हैं जो सफाई के बाद भी नहीं जाते हैं। जब इंसान पेपर या फोन लेकर कई घंटों तक टॉयलेट में रहता है तो वो अखबार व फोन पर भी बैक्टीरिया चिपक जाते हैं। अखबार घर के अंदर दोबारा लाते हैं और फोन का उपयोग भी करते रहते हैं दोनों ही चीजों की सफाई नहीं की जा सकती है। ये दोनों ही आदतें आपको बहुत बीमार कर सकती हैं या आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।
बवासीर की हो सकती है परेशानी
एक्सपर्ट्स के अनुसार जो लोग ज्यादा समय टॉयलेट सीट पर ज्यादा समय बैठे रहते हैं उनमें बवासीर का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसका मुख्य कारण यह माना जाता है कि निचले हिस्से की मांसपेशियों पर बहुत देर तक खिंचाव रहता है जो बवासीर का कारण बनता है।
पाचन तंत्र होता है खराब
जो लोग ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहते हैं उनके बाउलिंग मूवमेंट पर असर पड़ता है। बाउलिंग मूवमेंट में खराबी आने की वजह से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। पेट ठीक से साफ न होने की समस्या भी बढ़ने लगती हैं।