
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta
जिंक की कमी शरीर को कमजोर कर देती है।
सोचिए अगर आपके शरीर की फैक्ट्री में 300 से ज्यादा मशीनें एक साथ काम कर रही हों। और उन सभी मशीनों को चलाने के लिए सिर्फ एक छोटा सा स्विच जिम्मेदार हो। वही स्विच है जिंक। जिंक को हम आंखों से नहीं देख सकते, खाने में स्वाद भी नहीं आता। लेकिन ये शरीर के हर सेल में मौजूद है और हर दिन आपके इम्यून सिस्टम से लेकर बालों और त्वचा तक, सब कुछ संभालता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च बताती है कि जिंक एक "ट्रेस मिनरल" है। यानी शरीर को इसकी जरूरत बहुत कम मात्रा में होती है, लेकिन काम बहुत बड़ा करता है। हमारा शरीर खुद जिंक नहीं बना सकता। इसलिए इसे खाना-पानी से लेना ही पड़ता है। लोहे के बाद ये शरीर में दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाने वाला ट्रेस मिनरल है। ये हर सेल में होता है और 300 से ज्यादा एंजाइम्स को एक्टिव करता है। एंजाइम वो वर्कर हैं जो पाचन, मेटाबॉलिज्म, डीएनए बनाना, प्रोटीन बनाना जैसे काम करते हैं।
दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि जिंक T-सेल्स को एक्टिव करता है। T-सेल्स वो सैनिक हैं जो इंफेक्शन से लड़ते हैं। जिंक की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है और बार-बार सर्दी, खांसी, निमोनिया होने लगता है।
डॉक्टर बताते हैं कि बच्चों, प्रेगनेंट महिलाओं और टीनएजर्स के लिए जिंक बहुत जरूरी है। इसकी कमी से बच्चों की हाइट रुक सकती है और दिमागी विकास भी स्लो जाता है। प्रेगनेंसी और बचपन में शरीर को जिंक चाहिए ताकि सही से ग्रोथ हो सके। पुबमेड सेंट्रल की वेबसाइट पर मौजूद रिसर्च बताती है कि जिंक त्वचा के घाव भरने और स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।
जिंक एक प्रकार का एंजाइम होता है, जो स्वाद और हमारे शरीर में सूंघने की शक्ति के लिए जिम्मेदार है। जिंक कम हो तो खाना फीका लगने लगता है। डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि जब कोई व्यक्ति वायरल फीवर या संक्रमण से ग्रस्त होता है तो सबसे पहले उसके मुंह का स्वाद ही जाता है और इसके पीछे जिंक की कमी की कमी ही जिम्मेदार होती है।
जिंक इंसुलिन, टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन बनाने में मदद करता है। ये डायबिटीज, दिल की बीमारी और आंखों की रोशनी के लिए भी जरूरी है।
रिसर्च और डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो ये लक्षण दिख सकते हैं:
यूं तो जिंक की कमी किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों में जिंक की कमी होने का खतरा ज्यादा होता है। इसमें मुख्य रूप से शामिल है-
प्रेग्नेंट महिलाएं
छोटे बच्चे के दूध पिलाने वाली महिलाएं
छोटे बच्चे
बुजुर्ग
शाकाहारी लोग
ज्यादा शराब पीने वाले लोग
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है। अगर आपको जिंक की कमी, किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो सप्लीमेंट लेने के बजाय डॉक्टर से बात करें।