... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 3, 2022 5:08 PM IST
मलेरिया जैसे लक्षण वाली बीमारी आई सामने! जानिए West Nile fever के हैरान कर देने वाले लक्षण
केरल के त्रिशूर जिले में एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत वेस्ट नाइल फीवर (West Nile fever) से होने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण लगाने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस रोग की खास बात ये है कि इसके लक्षण ठीक मलेरिया जैसे ही है और ये बीमारी की ही तरह फैलता भी है। वेस्ट नाइल फीवर गर्मी के अंत दिनों में फैलने वाला एक रोग है। इसके लक्षण आमतौर पर हल्के और फ्लू जैसे होते हैं, जो कभी-कभी प्राण घातक भी सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है बीमारी और इसके लक्षण।
वेस्ट नाइल वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है। ये वायरस न सिर्फ इंसानों को संक्रमित कर सकता है बल्कि पक्षियों, मच्छरों, घोड़ों और दूसरे जानवरों को भी अपना शिकार बना सकता है। ये वायरस बहुत ही दुर्लभ है और ये खून चढ़ाने , अंग प्रत्यारोपणके माध्यम और प्लेसेंटा से भ्रूण तक फैल सकता है।
ये वायरस आमतौर पर गर्मियों के अंत में फैलता है। यही नहीं ये साल के शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और आद्र जलवायु में भी फैल सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर हल्के और फ्लू जैसे होते हैं, जो कभी-कभी प्राण घातक भी सिद्ध हो सकते हैं जैसेः
1-इंसेफेलाइटिस, जिसे दिमाग में सूजन भी कहते है।
2-मेनिनजाइटिस, जिसे दिमाग और स्पाइनल कोर्ड की लाइनिंग में होने वाली सूजन भी कहा जाता है।
3-मेनिनजोयनसीफेलाइटिस, जिसे दिमाग और उसके आस-पास होने वाली सूजन भी कहते हैं।
वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, जो ठीक फ्लू के लक्षणों की ही तरह होते हैं और कुछ दिनों तक आपको परेशान कर सकते हैं। ये लक्षण आमतौर पर संक्रमण से 3 से 14 दिनों तक दिखाई दे सकते हैं।
करीब 20 फीसदी लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने पर वेस्ट नाइल फीवर होता है। वेस्ट नाइल फीवर के कुछ आम लक्षणों में शामिल हैंः
1-बुखार
2-सिरदर्द
3-शरीर में दर्द
4-शरीर के अलग-अलग अंगों पर रैशेज
5-लिम्फ ग्लैंड की सूजन
वेस्ट नाइल वायरस से प्रभावित गंभीर रूप से ज्यादातर बुजुर्ग ही प्रभावित होते हैं। ये तब होता है जब वायरस हमारे दिमाग तक जाने वाले रक्त में बाधा पैदा करना शुरू कर देता है, जिसकी वजह से ये परेशानियां होती हैंः
1-सिरदर्द
2-तेज बुखार
3-गर्दन में अकड़न
4-ध्यान लगाने में परेशानी, बहुत ज्यादा थकान, शारीरिक रूप से असक्रिय होना।
5-मन न लगना
6-कोमा
7-हाथ-पांव में झटका महसूस होना
8-बेहोशी या ऐंठन
9-मांसपेशियों में कमजोरी
10-पैरालिसिस