Vitamin B7 Deficiency: क्या है विटामिन बी7 (बायोटिन), इसके फायदे-नुकसान, मुख्य स्रोत, इसकी कमी से होने वाले नुकसान

क्या है बायोटिन या विटामिन बी7, इसके मुख्य स्रोत, इसकी कमी से होने वाले फायदे-नुकसान, जानें यहां (Vitamin B7 Deficiency in Hindi).....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 26, 2021 10:46 PM IST

Vitamin B7 Deficiency in Hindi: कई तरह के विटामिन होते हैं और ये सभी विटामिंस शरीर के लिए किसी ना किसी रूप में बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक होते हैं। विटामिन ए, बी, सी, डी, बी12, बी6, विटामिन ई, विटामिन के आदि की तरह विटामिन बी7 (vitamin B₇) भी शरीर के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी7 को बायोटिन (Biotin) भी कहते हैं। बायोटिन पानी में घुलनशील होता है, जो विटामिन बी का ही एक प्रकार होता है। चूंकि, विटामिन बी7 शरीर में खुद से नहीं बनता, इसलिए इसकी आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए आपको विटामिन बी7 युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। बायोटिन कई फूड्स में मौजूद होता है। शरीर में इसकी कमी होने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जानें, क्या है बायोटिन या विटामिन बी7, इसके मुख्य स्रोत, इसकी कमी से होने वाले फायदे-नुकसान (Vitamin B7 Deficiency in Hindi).....

विटामिन बी7 के फायदे (vitamin B₇ Benefits in Hindi)

  • मेटाबॉलिज्म प्रॉसेस को बेहतर बनाता है। इससे आप जो भी खाते हैं, उसके जरिए एनर्जी को ग्रहण करने में मदद मिलती है।
  • बायोटिन या विटामिन बी7 शरीर में ग्लूकोज लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है बायोटिन। डायबिटीज रोगियों को अपने भोजन में विटामिन बी7 से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए।
  • त्वचा, बाल, नाखून को रखता है हेल्दी।
  • हार्ट और ब्रेन डिजीज के होने के खतरे को करता है कम।
  • थायरॉएड को भी रखता है कंट्रोल में बायोटिन।

विटामिन बी7 के मुख्य स्रोत

आप जो भी प्रतिदिन खाते हैं, उसके जरिए ही विटामिन बी7 की पूर्ति कर सकते हैं। बायोटिन की पूर्ति के लिए आप बादाम, ब्रोकली, हरी साग सब्जी जैसे पालक, अंडा, मछली, दूध, दही, ओटमील, केला, मूंगफली, मशरूम आदि का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन बी7 की कमी से होने वाले नुकसान (Vitamin B7 Deficiency Side Effects)

  • स्किन एलर्जी, स्किन इंफेक्शन, त्वचा पर लाल चकत्ते आदि होना।
  • नाखून कमजोर होना, इस कारण से जल्दी टूटने लगते हैं।
  • जिनके शरीर में विटामिन बी7 की कमी होती है, उनके बाल बहुत अधिक गिरते हैं।
  • मानसिक समस्याएं जैसे स्ट्रेस, डिप्रेशन आदि से व्यक्ति पीड़ित हो सकता है।
  • अधिक थकान और शारीरिक कमजोरी महसूस करना।
  • शरीर में खून की कमी, रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

Weight Loss: वजन कम करने के लिए ले रहे हैं हाई प्रोटीन डाइट तो इन 5 बातों का रखें ध्‍यान, वरना फायदे से ज्‍यादा हो सकता है नुकसान