What Is Tomato Fever: केरल में फैला टोमैटो फीवर, 5 साल से छोटे बच्चों में दिखे कई मामले, जानें क्या हैं इसके लक्षण-कारण और कितनी गम्भीर है ये बीमारी

क्या टमाटर खाने से होता है टोमैटो फीवर? यहां पढ़ें किन लोगों को है इस बीमारी का सबसे अधिक रिस्क।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 11, 2022 11:41 AM IST

Tomato Fever: केरल राज्य के कोल्लम जिले में टोमैटो फीवर के 82 मामले सामने आये हैं जिसके बाद इस बीमारी के बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं, आशंका जतायी जा रही है  कि आने वाले समय में टोमैटो फीवर के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। वहीं, दूसरी तरफ बच्चों में अचानक से इतनी बड़ी संख्या में टोमैटो फीवर के मामले कैसे बढ़े इसके बारे में अभी तक स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताए गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों की पकड़ में यह बात ज़रूर आयी है कि टोमैटो फीवर की यह बीमारी 5 वर्ष से छोटे बच्चों में अधिक देखी जा रही है।

क्यों होता है टोमैटो फीवर (What is Tomato Fever)

टोमैटो फीवर बच्चों को होने वाली एक बीमारी है जिसे टोमैटो फ्लू के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) है जिसके मामले आमतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में अधिक देखे जाते हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि, टोमैटो फीवर किस तरह की बीमारी है। अलग-अलग समय पर इसे चिकुनगुनिया (Chikungunya) और डेंगू फीवर (Dengue) जैसी बीमारियों के साइड इफेक्ट के तौर पर भी देखा जाता रहा है। टौमेटो फीवर को टोमैटो या टमाटर(Tomato) से इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि, इस तरह की बीमारी में पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर लाल रंग के बड़े-बड़े छाले (tomato fever symptoms) दिखायी देते हैं जो टमाटर के आकार तक बड़े हो सकते हैं।

टोमैटो फीवर के लक्षण क्या हैं? ( Common symptoms of tomato fever)

टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) में लाल रंग के छालों के अलावा जो अन्य लक्षण दिखायी देते हैं वे इस प्रकार हैं-

  • त्वचा पर दाने (Boils on skin)
  • स्किन रैशेज (Skin Rashes)
  • खुजली (itching) और दर्द (pain)
  • तेज बुखार (Fever)
  • बहुत अधिक थकान (Fatigue)
  • जॉइंट पेन (Joint Pain)

टोमैटो फीवर से बचाव के उपाय क्या हैं?

  • इस इंफेक्शन में डिहाइड्रेशनसमस्या को गम्भीर बना सकता है इसीलिए बच्चों को दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिलाते रहें।
  • उन्हें हमेशा उबला हुआ पानी ही पिलाएं।
  • बच्चों को टोमैटो फीवर से संक्रमित अन्य लोगों के सम्पर्क में आने बचाएं।
  • त्वचा में किसी तरह के बदलाव आने या किसी प्रकार के लक्षण दिखायी देने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • संक्रमित बच्चों को दानों और रैशेज में खुजली महसूस हो सकती है, लेकिन उसे स्किन पर खुजली करने से रोकें।
  • बच्चे को साफ कपड़े पहनाएं और साफ बिस्तर पर सुलाएं।
  • बच्चे को नहलाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source