... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 6, 2017 1:19 PM IST
आमतौर पर मूत्रमार्ग में संक्रमण (यूटीआई) से इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का इलाज भी हो सकता है क्या? क्या अपर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पीड़ित व्यक्ति को मेडिकल इलाज की जरूरत है? आपको इस बीमारी का कैसे पता चलेगा? दिल्ली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में अटेंडिंग कंसल्टेंट डॉक्टर अमृता घोष आपको यूटीआई से जुड़े ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब दे रही हैं।
यूटीआई का इलाज कैसे किया जाता है?
लोअर यूटीआई आमतौर पर किसी भी स्वास्थ्य समस्या का कारण नहीं बनता है। और इसलिए इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ओरल एंटीबायोटिक्स खाना बेहतर होता है। इसके अलावा डॉक्टर आपको ओरल फ्लूइड्स की सलाह दे सकता है। वैसे आपको डॉक्टर को यह भी बताना चाहिए कि आप किसी लीवर या हार्ट से जुड़ी समस्या से पीड़ित नहीं हैं, क्योंकि इससे स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप पेन किलर ले सकते हैं लेकिन पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। वैसे आमतौर पर आपको पेनकिलर लेने से बचना चाहिए क्योंकि इनका ज्यादा सेवन किडनियों पर बुरा असर डाल सकता है। लोअर यूटीआई के लक्षणों में पेशाब के समय जलन होना, पेशाब का रंग बदलना, पेशाब करने में परेशानी, पेशाब में बदबू आना या खून आना शामिल हैं। कुछ मामलों में पेट में दर्द और पीठ दर्द भी हो सकते हैं।
जहां तक अपर यूटीआई का सवाल है, तो इसे एंटीबायोटिक्स और पेन किलर से सही किया जा सकता है। हालांकि कई मामलों में रोगी को भर्ती होना पड़ सकता है और लंबे समय तक दवाएं चल सकती हैं। अपर यूटीआई के लक्षणों में ठंड लगने के साथ तेज बुखार होना, उल्टी, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, ऊपरी पीठ में दर्द होना या पेट के साइड में दर्द होना आदि शामिल हैं। इन लक्षणों का मतलब यह है कि इन्फेक्शन किडनी तक फैल गया है। समय पर इलाज कराने से आपको इन लक्षणों से राहत मिल सकती है और इन्फेक्शन को फैलने से रोका जा सकता है। दुर्लभ मामलों में यूटीआई से किडनी फेलियर का भी खतरा होता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock