Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी स्टोन से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते हो जाएं सावधान

यदि आपकी किडनी में स्टोन बन रहा है तो इसके संकेत अलग-अलग तरह से आपका शरीर काफी पहले ही देने लगता है। बस इन संकेतों को समय रहते पहचानने की आपको जरूरत है। आइए जानते हैं क्या हैं वह संकेत..

किडनी स्टोन से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते हो जाएं सावधान
Symptoms of Kidney Stone

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 5, 2024 8:31 PM IST

आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण किडनी स्टोन बहुत से लोगों की समस्या बनती जा रही है। वहीं खानपान के कारण किडनी और लिवर से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किडनी स्टोन की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें कम मात्रा में पानी पीना, नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन, किडनी की फिल्टर ठीक से न कर पाना आदि शामिल हैं। ऐसी स्थिति में आपको भूलकर भी कुछ लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो किडनी में स्टोन होने का संकेत हो सकते हैं।

किडनी स्टोन के शुरुआती लक्षण (Primary Symptoms of Kidney Stone)

  • पेट और कमर में दर्द के साथ उल्टी होना।
  • पेशाब के रास्ते खून आना।
  • पेशाब निकलने में दिक्कत होना।
  • यूरिन में एक अलग गंध या झाग आना।
  • बार-बार बुखार के साथ ठंड़ लगना।

किडनी स्टोन से राहत पाने के उपाय (How to Treat Kidney Stone)

भरपूर पानी पिएं

भरपूर मात्रा में पानी पीना हमारी किडनी स्टोन को बाहर निकालने में काफी मदद कर सकता है। दरअसल पानी की पर्याप्त मात्रा हमारी किडनी पर दबाव बनाती है जिससे किडनी स्टोन मूत्रमार्ग से निकलने की संभावना बन जाती है।

नमक कम खाएं

कम मात्रा में नमक का सेवन किडनी स्टोन से छुटकारा दिलाने का काम करता है। जिसका कारण है कि नमक में पाया जाने वाला सोडियम हमारी किडनी में जमा हो जाता है जो किडनी स्टोन का कारण बनता है। इसलिए कम मात्रा में नमक का सेवन करें।

Also Read

More News

कैल्शियम करें कम

किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों को कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। जिसका कारण है कि पथरी का निर्माण कैल्शियम ऑक्सलेट से होता है, जो कि कैल्शियम की अधिकता से बनता है।

वजन करें कंट्रोल

किडनी स्टोन का बड़ा कारण है बढ़ा हुआ वजन। यदि आप अपनी किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं तो आपको अपने वजन को कम करने की जरूरत है। वजन ज्यादा होने से हमारी किडनी पर दबाव नहीं बन पाता है, जिससे उसमें अपशिष्ट पदार्थों का निर्माण हो जाता है।

नियमित व्यायाम

डेली एक्सरसाइज कई तरह की समस्याओं का इलाज है। इसे करने से आप किडनी स्टोन से आसानी से राहत पा सकते हैं। कपालभाति और धनुरासन जैसे अभ्यास आपकी किडनी स्टोन की समस्या का पक्का इलाज कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। लेख में बताए गए लक्षण किसी अन्य समस्या से जुड़े भी हो सकते हैं। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

About the Author

... Read More