शरीर में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन होना भी है घातक, बढ़ जाता है इन 5 गंभीर समस्याओं का खतरा

Sign of high protein  :  शरीर में प्रोटीन की अधिकता होने पर कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 15, 2023 1:31 PM IST

Sign of high protein  : प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। लेकिन अगर हमारे शरीर में इसका स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो इस स्थिति में यह काफी ज्यादा घातक भी हो सकता है। हम में से कई लोग अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करते हैं। यह काफी हद तक आपके लिए सही भी है, लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। एक रिपोर्च के मुताबिक, हमें नियमित रूप से प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम प्रोटीन लेने की जरूरत होती है। इससे अधिक प्रोटीन लेना सेहत के लिए घातक हो सकता है, जो कुछ गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं शरीर में ज्यादा प्रोटीन होने पर क्या समस्याएं हो सकती हैं?

लिवर की परेशानी का खतरा

अगर आप लंबे समय तक हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करते हैं, तो इससे लीवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह मुख्य रूप से आपके लीवर की कार्य प्रणाली को प्रभावित कर सकता है।

वजन बढ़ना

हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। लेकिन अगर आप एक सीमित मात्रा से अधिक प्रोटीन लेते हैं, तो इससे वजन घटने के बजाय आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि प्रोटीन युक्त आहार का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

कब्ज की परेशानी होना

हाई प्रोटीन युक्त आहार लेने का अर्थ है कि आप लो फाइबर और लो कार्ब्स युक्त आहार का सेवन कर रहे हैं, तो आपके कब्ज का कारण बन सकता है। साथ ही इससे पाचन संबंधी परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इसके साथ ही आपको शरीर में ऐंठन और सूजन की समस्या भी हो सकती है।

किडनी हो सकती है खराब

प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक, अगर आप प्रोटीन युक्त आहार का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे  संभावित रूप से किडनी डिजीज और किडनी फेलियर का खतरा रहता है। इसकी वजह से शरीर में थकान, नींद में परेशानी, बार-बार पेशाब आना, भूख कम लगना, मांसपेशियों में ऐंठन, पैरों और टखनों में सूजन, जो किडनी की समस्याओं के कुछ लक्षण हो सकते हैं।

सांसों से बदबू आना

यदि आपकी सांसों से लगातार दुर्गंधआती है, तो यह इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में प्रोटीन युक्त आहारा का सेवन सीमित कर दें। साथ ही कार्ब्स युक्त आहार को शामिल करना शुरू कर दें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

शरीर में प्रोटीन की अधिकता कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में ही प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। इससे आप अपने शरीर को बेहतर ढंग से स्वस्थ रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source