पेट के कीड़ों का इलाज कैसे किया जाता है?

दवाइयों के साथ इन बातों का ध्यान रखने से आपको राहत मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 21, 2017 9:58 AM IST

पेट के कीड़ों का दवाइयों की मदद से इलाज करना एक सुरक्षित और कारगर तरीका माना जाता है। इंस्टेस्टाइनल कीड़ों से राहत के लिए 6 महीने में एक बार डिवॉर्मिंग कराना ठीक है। न्यूट्रशनिस्ट और डायटिशन डॉ. स्वाती दवे के अनुसार 1-14 वर्ष की उम्र के सभी बच्चों को पेट के कीड़ों से राहत के लिए मेबेंडेज़ॉल (mebendazole) और एल्बेंडेज़ॉल (albendazole) जैसी दवाइयां दी जाती हैं। हालांकि ये गोलियां बड़े कीड़ों को मार देती हैं लेकिन उनके लिए कीड़ों के अंड़ों को साफ कर पाना आसान नहीं होता। और यही वजह है कि आपको हर 6 महीने बाद यह दवाइयां दोबारा लेनी चाहिए।

इसके अलावा आपको साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वह पेट के कीड़ों से बचने का सबसे अहम तरीका है।

हाइजिन- अपने शऱीर और शौच से जुड़ी साफ-सफाई का ध्यान रखना पेट की तकलीफों से बचने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।

  • जब भी घर से बाहर जाए, चप्पल पहनकर ही जाएं।
  • अपने अंडरगार्मेंट की नियमित सफाई करें, इसी तरह अपनी चादर और तौलिए को भी हर इस्तेमाल के बाद गर्म पानी में साफ करें।.
  • खाना खाने से पहले और बाथरूम से आने के बाद अपने हाथों को ज़रूर साफ करें।
  • शौचालय का इस्तेमाल करें और खुले में शौच ना करें।
  • अपने हाथों के नाखून नियमित रुप से काटें और उन्हें साफ रखें।
  • अनल एरिया को छूने और वहां खुजली करने से बचें।
  • घर में इस्तेमाल होनेवाली चादरों, परदों, कालीन, कारपेट और सजावट के सामान की अच्छी तरह से नियमित सफाई करें।
  • चादरों को नियमित बदलकर इस्तेमाल करें।

डायट: खान-पान का भी ध्यान रखें। संतुलित डायट लें जिसमें फल, सब्जियां, दूध और साबुत अनाज शामिल हों। डायट के साथ इन बातों का भी ख्याल रखें।

  • पानी अधिक पीएं और तरल पदार्थ अधिक लें।
  • फलों और सब्ज़ियों को साफ पानी से धोएं।
  • खाना साफ पानी में अच्छी तरह पकाकर खाएं।
  • मक्खन, क्रीम, तेल जैसी फैटी चीज़ों से तब तक बचें तब तक कि पेट से कीड़े साफ न हो जाएं।
  • अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें आपके पेट के कीड़े मारनेवाले तत्व भी हों।

अगर  आपके पेट में कीड़े हों या इस समस्या के लक्षण दिखाई दें तो अपने डॉक्टर से बात करें। ऊपर लिखी बातों पर ध्यान देकर आप पेट के कीड़ों से होनेवाले नुकसान से बच सकते हैं और उनकी वजह से होनेवाली समस्याओं से भी

 Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत : Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source