... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 22, 2022 9:51 AM IST
दिन में इन 3 काम को करने के बाद जरूर चेक करें Blood sugar level!एक भूल से बढ़ जाती है ये 9 परेशानियां
Right time to check blood sugar level : आप पहले भी कई लेख में ये पढ़ चुके होंगे कि डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो रोगी के खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाने से होती है। इस शुगर को ग्लूकोज भी कह सकते हैं। वैसे तो ग्लूकोज की जरूरत हमारे शरीर की हर कोशिका को होती है ताकि आपको एनर्जी मिलती रहे। लेकिन जब आपका शरीर पैंक्रियाज से निकलने वाले इंसुलिन का सही तरीके से यूज नहीं कर पाता है या फिर उसका उत्पादन नहीं कर पाता है तो आपको टाइप-2 डायबिटीज की परेशानी होने लगती है। दरअसल इस स्थिति में ग्लूकोज आपकी नसों में बना रहता है और धीरे-धीरे आपकी नसों को कमजोर बनाना शुरू कर देता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आपको कब-कब अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करनी चाहिए।
शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने पर आपको ये परेशानियां हो सकती हैंः
1-मूत्राशय की समस्या
2-आंखों की परेशानी
3-पैरों में परेशानी
4-मसूड़ों में परेशानी
5-ह्रदय रोग
6-हाई ब्लड प्रेशर
7-किडनी रोग
8-नसों की समस्या
9-स्किन से जुड़ी परेशानियां
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि वे लोग, जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित होते हैं उन्हें समय-समय पर अपने ब्लड शुगर की जांच करने की जरूरत होती है। उन्हें इन तीन स्थितियों के बाद अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करना चाहिए।
1-कुछ भी खाने के बाद
2-दवा लेने के बाद
3-शारीरिक गतिविधियों को करने के बाद
1-जरूर नहीं कि हर एक व्यक्ति एक ही वक्त पर अपना ब्लड शुगर चेक करे। टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित रोगी को अपना ब्लड शुगर जांचने के लिए अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
2-इसके अलावा वे लोग, जो दिन में तीन बार तक खाना खाते हैं उन्हें खाना खाने से पहले और सोते वक्त अपना ब्लड शुगर चेक करने की जरूरत है।
3-वे लोग, जो पोषण पर ध्यान देते हैं या फिर जो अस्पताल में हैं और किसी कारण से खाना नहीं खा पा रहे हैं उन्हें 4 से 6 घंटे पर ब्लड शुगर चेक करने की जरूरत होती है।
4-HbA1c एक रोगी के औसत ब्लड शुगरलेवल को दर्शाता है, इसलिए हर तीन महीने पर ये टेस्ट जरूर कराएं।
ये सलाह दी जाती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना ब्लड शुगर लेवल हमेशा ब्लड ग्लूकोज मीटर से ही जांचना चाहिए। अगर आप भी ब्लड ग्लूकोज मीटर का यूज कर रहे हैं तो आपको ये तरीका अपनाना चाहिएः
1-मीटर पर लिखे दिशा-निर्देशों को सही तरीके से पढ़ लें।
2-अपने हाथों को धोएं
3-मीटर में टेस्ट स्ट्रिप लगाएं
4-अपनी फिंगर टिप के साइड में सुई को चुभाएं और नीडल पर रक्त की बूंद डालें
5-अब टेस्ट स्ट्रिप को कोने से पकड़ते हुए उस पर खून की बूंद डालें
6-अब मीटर पर आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल दिखाई देने लगेगा।